{"_id":"673397eff39e238f4b0e7206","slug":"case-registered-against-6-people-including-retired-senior-manager-of-pnb-for-hurting-religious-sentiments-fatehabad-news-c-21-hsr1034-503152-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पीएनबी के सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक सहित 6 लोगों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पीएनबी के सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक सहित 6 लोगों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज
Tue, 12 Nov 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
भूना (फतेहाबाद)। सोशल मीडिया फेसबुक पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने पर पांच लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और दंगे भड़काने की साजिश का केस दर्ज किया गया है। इनमें पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक भगवंत सेठी समेत उनकी पोस्ट को पसंद और समर्थन करने वाले छह लोग आरोपी बनाए गए हैं।
पुलिस को दी शिकायत में बजरंग दल के सदस्य अनिल ने बताया कि भगवंत के इस अभद्र पोस्ट में अपमानजनक टिप्पणी की गई है। इससे एक वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत कर दंगे भड़काने और नफरत फैलाने का आरोप है। इस पोस्ट को पसंद करने वाले जयपाल सिंह, राजिंद्र ललित, किशन कंबोज, जितेंद्र मंगल और सरदूल सिंह पर भी धार्मिक भावनाओं के अपमान का आरोप लगा है।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने डीडीए की कानूनी सलाह के बाद केस दर्ज किया है। इस घटना से आहत बजरंग दल और हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। आरोपियों को तीन दिन में गिरफ्तार न करने पर पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन समेत जिलास्तरीय आंदोलन की चेतावनी दी गई है। बैठक में बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अनिल कुमार, धर्मपुरी बाबा, अनिल कुमार, सूरज, सन्नी, नरेश कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अनिल कुमार की शिकायत पर भगवंत सेठी, जयपाल सिंह, राजिंद्र ललित, किशन कंबोज, जितेंद्र मंगल और सरदूल सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी। - जगदीश कुमार, डीएसपी, भूना (फतेहाबाद)।