फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered against 23 accused from both sides in property dispute case on charges of attempt to murder.

Fatehabad News: प्रॉपर्टी विवाद मामले में दोनों पक्षों के 23 आरोपियों पर हत्या प्रयास के आरोप में मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Case registered against 23 accused from both sides in property dispute case on charges of attempt to murder.
फतेहाबाद। शहर के बीघड़ रोड पर मेहता टिंबर स्टोर पर हुए विवाद मामले में शहर पुलिस ने दोनों पक्षों के 23 आरोपियों के खिलाफ हत्या प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया है। दोनों पक्षों ने शुक्रवार को एक-दूसरे पर पक्ष पर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए थे। मामले में शहर पुलिस ने एक पक्ष के बीघड़ रोड निवासी निशा मेहता की शिकायत पर 15 आरोपियों और वहीं दूसरे पक्ष के सूर्या इंकलेव निवासी प्रवीन कुमारी की शिकायत पर 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक शहर पुलिस ने बीघड़ रोड निवासी निशा मेहता की शिकायत पर आरोपी ललित मोहन, युधिष्ठिर, सुभाष बजाज, प्रवीन मेहता, नीरज कुमारी, विक्रम, नरेश कुमार, अमनदीप, अर्शदीप, सुनील कुमार, गुलाब सिंह, अनुज, सुदेश कुमार, नवीन और ललित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में निशा मेहता ने आरोप लगाया कि वीरवार को पिता और सुरक्षाकर्मियों के साथ आरे के अंदर मौजूद थे। इस दौरान उक्त आरोपी अंदर घुस आए और उन्होंने हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने हथौड़े से सुरक्षाकर्मी पर हमला किया। वहीं दूसरे पक्ष के प्रवीन कुमारी की शिकायत पर आरोपी निशा मेहता, रूलीचंद गांधी, राम निवास जाखड़, राजीव गुज्जर, बबलू भूरा, राजेश मलड़ा, रमेश, जयबीर सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में प्रवीन कुमारी ने बताया कि बीघड़ रोड पर मेहता टिंबर स्टोर नाम से लकड़ी का गोदाम व आरा मशीन है। शुक्रवार को लड़के व भाई सुभाष निवासी हिसार व कुछ अन्य जानकार के साथ गोदाम को चेक करने के लिए गए थे। इस दौरान बेटे ललित ने गोदाम का गेट खोला तो उक्त आरोपियों ने हमला कर दिया और फायरिंग भी की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed