फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case of irregularities in road construction in Fatehabad, angry people burnt effigy

Fatehabad:सड़क निर्माण में अनियमितताओं का मामला, नाराज लोगों ने फूंका लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का पुतला

Fri, 30 Aug 2024 03:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 30 Aug 2024 03:01 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे यह स्पष्ट होता है कि ठेकेदार और अधिकारी मिले हुए हैं और नियमों की अनदेखी कर लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।

विज्ञापन
Case of irregularities in road construction in Fatehabad, angry people burnt effigy
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से गांव ब्राह्मणवाला से लेकर राजस्थान बॉर्डर तक सड़क चौड़ीकरण के काम में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ शुक्रवार को रतिया में लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का पुतला फूंकते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व सुभाष खिलेरी ने किया, जिसमें किसान नेता राम जाट, निंदी बजाज, और कामरेड सुखचैन भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि 65 करोड़ रुपये की लागत से पंजाब बॉर्डर से राजस्थान बॉर्डर तक बनने वाली सड़क का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है और ठेकेदार द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं किए जा रहे हैं। बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए गए हैं, लेकिन वाहन चालकों को सचेत करने के लिए कोई साइन बोर्ड नहीं लगाए गए हैं, जिसके कारण हादसे हो रहे हैं। बरसात के कारण दलदल में फंसे वाहनों को निकालने के लिए भी ठेकेदार ने कोई क्रेन व्यवस्था नहीं की है।

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे यह स्पष्ट होता है कि ठेकेदार और अधिकारी मिले हुए हैं और नियमों की अनदेखी कर लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर निर्माण कार्य में सुधार नहीं हुआ और ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे एसडीएम कार्यालय का घेराव करेंगे और अनिश्चितकालीन धरना देंगे।

इस विरोध प्रदर्शन में जोगीराम हड़ौली, जोगिन्द्र राठौड़, बंता राम, मनफूल बैनीवाल, भीरा राम बाजीगर, रंगा बाजीगर, सुधीर गोदारा, बलबीर राय, प्रदीप सेठ, लाला राम, ज्ञानी दीपू, और राजेन्द्र सेठ सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed