फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case filed against two for assaulting financier

Fatehabad News: फाइनेंसर से मारपीट कर रुपये छीने, दो पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two for assaulting financier
भट्टूकलां। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर नकदी छीन ली गई। मामले में राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव गोगामेड़ी निवासी योगराज की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में योगराज ने बताया कि वह फाइनेंस कंपनी में काम करता है। बुधवार को वह मुकेश कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव बनगांव से रिकवरी करके 36 हजार 770 रुपये लेकर कंपनी के कार्यालय भट्टू में आ रहे थे। रास्ते में शाम 6 बजे के करीब बनगांव से फतेहाबाद रोड पर पहुंचे थे। इस दौरान बनगांव निवासी नवीन व विकास ने उनका मोटरसाइकिल रुकवा कर झगड़ा कर मारपीट की। हमलावर उन दोनों के साथ मारपीट कर 36 हजार 770 रुपये छीनकर ले गए। घायलों को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में ले जाया गया यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed