फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Car driver dies due to jeep collision in Baropal

बड़ोपल में जीप की टक्कर से कार चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Car driver dies due to jeep collision in Baropal
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में सर्विस रोड पर जीप और कार की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार में सवार हिसार के गांव चबरवाल निवासी विनोद की मौत हो गई। मामले में सदर पुलिस ने मृतक विनोद के रिश्तेदार गांव बड़ोपल निवासी महेंद्र की शिकायत पर आरोपी जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में महेेंद्र ने बताया कि हिसार के गांव चबरवाल निवासी विनोद जो कि उसका मौसा लगता है और वह उनके गांव बड़ोपल आया था। जिसने रिश्तेदारी में गांव मानकपुर जाना था। रविवार देर शाम को वह अपने घर से मौसा के साथ गाड़ी में बड़ोपल पुलिस चौकी तक आया और उतर गया। उसके मौसा गाड़ी लेकर गांव मानकपुर के लिए चले गए। इस दौरान हिसार की तरफ से जीप आई और उसने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद विनोद को चोट लगी। जिसे गंभीर हालत में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया, यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। वे उन्हें फतेहाबाद के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed