फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Car collides with truck in Fatehabad, Young mechanic returning from Hisar dies, accident happened near village

फतेहाबाद में ट्रक से टकराई कार: हिसार से लौट रहे युवा मिस्त्री की मौत, गांव खाराखेड़ी के पास हुआ हादसा

Sun, 22 Sep 2024 12:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 22 Sep 2024 12:30 PM IST
सार

ट्रक से कार की टक्कर इतनी तेज थी कि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस कंट्रोल रूम में सूचना दी। एंबुलेंस के द्वारा घायल को फतेहाबाद के नागरिक हादसा लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोनू अविवाहित था।

विज्ञापन
Car collides with truck in Fatehabad, Young mechanic returning from Hisar dies, accident happened near village
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के गांव खाराखेड़ी में जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने हिसार से आ रही कार ट्रक के पीछे टकरा गई। सड़क हादसे में युवा मिस्त्री 27 वर्षीय गांव नंगल निवासी सोनू की मौत हो गई। मामले सदर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्यवाही की है। 

विज्ञापन


मामले के मुताबिक गांव नंगल निवासी सोनू हिसार की ऑटो मार्किट में गाड़ियों की रिपेयरिंग का काम करता था। बताया जा रहा कि शनिवार शाम को जैन कार में फतेहाबाद की तरफ आ रहा था। जब गांव खाराखेड़ी पहुंचा तो जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने अचानक कार के आगे पशु आ गया। जिससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई और नीचे जा घुसी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस कंट्रोल रूम में सूचना दी। एंबुलेंस के द्वारा घायल को फतेहाबाद के नागरिक हादसा लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोनू अविवाहित था। रविवार को पुलिस ने मामले में कार्यवाही करके पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed