फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Canal drinking water supply could not be started even after six months

Fatehabad News: छह माह बाद भी नहीं शुरू हो सकी नहरी पेयजल आपूर्ति

Thu, 15 May 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 15 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Canal drinking water supply could not be started even after six months
शहर के हरनाम सिंह कॉलोनी और स्वामी नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए निर्माणाधीन बु​स्टिंग स्टेशन। स
फतेहाबाद। शहर के स्वामी नगर और हरनाम कॉलोनी में नहरी पेयजल की आपूर्ति पहुंचाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से 90 लाख की लागत से पाइप लाइन डालने का पूरा कर लिया है। लेकिन इसके बाद बाकी का काम पूरा करना भूल गया है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग में बूस्टिंग स्टेशन में सामान अधूरा पहुंचने से पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। वहीं पाइप लाइन डालने के विभाग ने गलियों को उखाड़ दिया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। शहर से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित हरनाम कॉलोनी और स्वामी नगर को दो साल पहले पूर्व प्रदेश सरकार की ओर से वैध कॉलोनी में शामिल किया है। इससे इन कॉलोनियों में अब शहर की तर्ज पर विकास कार्य भी रफ्तार पकड़ने लगे हैं।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग ने करीब 10 हजार लोगों की आबादी तक नहरी पेयजल पहुंचाने के लिए करीब 6 माह पहले 90 लाख की राशि से टेंडर लगाया था। खर्च कर पाइप लाइन डाली है। लेकिन पाइप लाइन डालने के बाद गलियों में बने गड्ढों को ठीक नहीं किया गया है। इससे गली उबड़ खाबड़ हो चुकी है। ऐसे में रात के अंधेर में लाेगों को आवागमन करने में परेशानी होती है। वहीं बारिश के दौरान जल निकासी की समस्या से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्यूबवेल का पानी बिगाड़ रहा है स्वास्थ्य

शहर की हरनाम कॉलोनी और स्वामी नगर में नहरी पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से वर्तमान समय में ट्यूबवेल के पेयजल की आपूर्ति दी जा रही है। इस पानी में टीडीएस की मात्रा ज्यादा होने से यह लोगों का स्वास्थ्य बिगाड़ रही है। इसको लेकर मोहल्ला के लोगों की नहरी पेयजल को लेकर काफी पुरानी मांग है। इसके बाद प्रशासन ने लोगों की मांग मानते हुए। नहरी पेयजल पहुंचाने की काेशिश की है।

---

नहरी पेयजल आपूर्ति की मांग काफी लंबे समय से है। जनस्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए पाइप लाइन डाल दी है। लेकिन अभी तक नहरी पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। वहीं पाइप लाइन डालने के लिए गली उखाड़ी गई है, पाइप लाइन डालने के बाद इसको ठीक नहीं किया गया है। इससे परेशानी हो रही है।

-युवराज, निवासी हरनाम कॉलोनी।

----

नहरी पेयजल की आपूर्ति नहीं है ऐेसे में ट्यूबवेल का पानी पीने को मजबूर है। स्वास्थ्य पर प्रभावित हो रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग को जल्द काम पूरा करके नहरी पानी आपूर्ति शुरू करनी चाहिए।

रवि, निवासी हरनाम कॉलोनी।

---

पेयजल की पाइपलाइन डालने के लिए गली को उखाड़कर छोड़ दिया है। इससे बारिश के दौरान जल निकासी की परेशानी होती है। वहीं तेज हवा से धूल उड़कर घर में आ रही है।


-मुकेश निवासी हरनाम कॉलोनी।

:: स्वामी नगर और हरनाम कॉलोनी में पेयजल पहुंचाने के लिए 90 लाख की लागत से पाइप लाइन डालने का काम पूरा कर लिया गया है। बूस्टिंग स्टेशन भी बनकर तैयार हो गया है। लेकिन पानी आपूर्ति के मोटर और कुछ अन्य सामान नहीं पहुंच पाया है। इससे काम में देरी हुई है। जल्द का काम काे पूरा करके इसी माह के अंत तक नहरी पेयजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

-सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed