{"_id":"6af34b9115926361a204f98b","slug":"canadian-secures-victory-by-defeating-mahi-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-164428-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कनाडियन ने माही को हराकर दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कनाडियन ने माही को हराकर दर्ज की जीत
Tue, 10 Nov 2026 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि :संवाद
रतिया। शहर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही रतिया प्रीमियर लीग सीजन-2 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में कनाडियन ब्रदर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए माही फाइटर्स को पराजित कर जीत दर्ज की। मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का आयोजन सम्राट सग्गू और प्रवीण मराठा ने बताया कि मैच में टॉस जीतकर माही फाइटर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 153 रन बनाए। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनाडियन ब्रदर्स की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
कनाडियन ब्रदर्स की जीत में प्रवीण मराठा की अहम भूमिका रही। उन्होंने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 24 रन बनाने के साथ दो महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किए। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले में विनय जिंदल और मोहित बंसल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।