{"_id":"693dabbffedaf00dbe072ee6","slug":"camps-were-not-held-during-the-strike-check-up-camps-were-held-for-pregnant-women-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-145209-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गर्भवती के लिए हड़ताल के दौरान नहीं लगे थे शिविर, अब लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गर्भवती के लिए हड़ताल के दौरान नहीं लगे थे शिविर, अब लगाए
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में गर्भवती की जांच करते कर्मचारी संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें गर्भवती का पंजीकरण कर जांच की गई। हालांकि शिविर में गर्भवती की संख्या कम रही। इसका कारण गर्भवतियों और उनके परिजनों को शिविर के बारे में जानकारी न होना रहा।
सिविल सर्जन कार्यालय की तरफ से शुक्रवार शाम को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को इस बारे में निर्देश जारी किए गए थे। हालांकि शिविर हर माह की 9, 10, 23 और 30 तारीख को लगता है, लेकिन इस बार चिकित्सक हड़ताल पर रहे थे। जिस कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर नहीं लग पाए थे।
ऐसे में शनिवार को शिविर लगाकर गर्भवती की जांच की गई। शिविर में गर्भवती के रजिस्ट्रेशन के दौरान ब्लड और यूरिन की जांच की जाती है। जांच के दौरान चिकित्सक हाई रिस्क प्रेगनेंसी चिह्नित करते हैं।
विज्ञापन
-
आज लगेंगे टीकाकरण शिविर
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को शिशुओं का टीकाकरण करने के लिए केंद्रों पर शिविर लगेंगे। हड़ताल के दौरान जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण अभियान भी नहीं चल पाया था। इसके चलते रविवार को वंचित बच्चों का टीकाकरण होगा।
-
हड़ताल के दौरान नागरिक अस्पताल में तो शिविर लग गया था लेकिन सीएचसी पर नहीं लग पाए थे। इसके चलते सभी जगहों पर शिविर लगा गर्भवतियों की जांच की गई है। रविवार को वंचित शिशुओं के टीकाकरण के लिए शिविर लगेंगे।
- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।