फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Campaigning is not catching on, MLA and BJP candidate in anticipation of Chief Minister's visit

जोर नहीं पकड़ पा रहा प्रचार, मुख्यमंत्री के दौरे की आस में विधायक व भाजपा प्रत्याशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Campaigning is not catching on, MLA and BJP candidate in anticipation of Chief Minister's visit
फतेहाबाद। फतेहाबाद नगर परिषद का चुनाव प्रचार जोर नहीं पकड़ पा रहा है। निर्दलीयों से लेकर सत्ताधारी दल के प्रत्याशी भी जीत को लेकर आश्वस्त नहीं है। विधायक दुड़ाराम और भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र खिंची को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दौरे से आस बंधी हुई है। इसलिए मुख्यमंत्री का फतेहाबाद दौरा करवाने के लिए प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि, अभी तक मुख्यमंत्री का दौरा तय नहीं हो पाया है। दूसरी तरफ, आग उगलती गर्मी और शहर की सियासत ने प्रत्याशियों का पसीना निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ी हुई है। बेशक हर प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहा है, लेकिन धरातल पर स्थिति ऐसी है कि मतदाता अभी तक किसी की जीत के प्रति अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

इसलिए मुख्यमंत्री के दौरे की पड़ रही जरूरत
पार्टी के गुप्त सूत्रों के अनुसार विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी पुराने कार्यकर्ताओं की चुनाव में भूमिका को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं है। इसलिए प्रयास किए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री का फतेहाबाद दौरा करवाया जाए, जिससे कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हो। वहीं, मुख्यमंत्री संगठन के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भी भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए जिम्मेदारी लगाकर जाएं। कुछ दिन पहले तक गुप्तचर विभाग भी मान रहा था कि 15 जून तक मुख्यमंत्री का दौरा हो सकता है। मगर अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी कोई सूचना जिले में न किसी अधिकारी के पास है और न ही भाजपा पदाधिकारियों के पास।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब चुनाव के बाद उभरी आम आदमी पार्टी का जोश भी हुआ ठंडा
पंजाब के विधानसभा चुनाव में बंपर जीत मिलने के बाद हरियाणा में भी उभरी आम आदमी पार्टी का जोश भी ठंडा हो गया है। पंजाब के साथ लगता जिला होने के कारण पार्टी के कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। मगर अभी तक पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान भी जोर नहीं पकड़ पाया है। हरियाणा प्रभारी राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता के रोड शो का भी कोई खास असर मतदाताओं में नहीं दिखा है। आप पार्टी के प्रत्याशी सिर्फ डेरा सच्चा सौदा से जुड़े अनुयायियों के वोट बैंक पर नजर गड़ाए हुए हैं क्योंकि वह खुद भी डेरा प्रेमी है।

कांग्रेस के साथ का नुकसान या फायदा
अब तक निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर खड़े एक प्रत्याशी को पिछले दिनों ही कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया है। हालांकि, शहर में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि कांग्रेस का साथ मिलने से प्रत्याशी को नुकसान होगा या फायदा। इसकी पीछे वजह यह बताई जा रही है कि कांग्रेस समर्थित इस प्रत्याशी के प्रचार में सिर्फ कांग्रेस का एक ही धड़ा नजर आ रहा है।
कोट
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अभी मुझे जानकारी नहीं है। इस संबंध में जिला प्रभारी ही बता पाएंगे। अगर मेरे पास कोई सूचना आएगी तो साझा जरूर करूंगा।
-भारत भूषण मिड्ढा, प्रदेश विस्तारक प्रमुख, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed