{"_id":"66e0a2205f2357156e094bc7","slug":"call-it-a-complex-portal-not-a-simple-one-it-has-been-closed-for-seven-days-more-than-300-services-affected-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-122149-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सरल नहीं जटिल पोर्टल कहिए, सात दिन से है बंद, 300 से ज्यादा सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सरल नहीं जटिल पोर्टल कहिए, सात दिन से है बंद, 300 से ज्यादा सेवाएं प्रभावित
Wed, 11 Sep 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में सीएससी पर आवेदन करने के लिए पोर्टल शुरू होने का इंतजार करते हुए लोग
फतेहाबाद। दस्तावेज बनवाने के लिए लोगों को दफ्तर के चक्कर न काटने पड़े सरकार ने पोर्टल शुरू किए। जिसमें सरल पोर्टल पर 300 से ज्यादा सेवाएं जोड़ी गई, लेकिन पिछले सात दिनों से ये सरल की जगह जटिल पोर्टल बना हुआ है। दस्तावेज बनवाने के लिए युवा से लेकर बुजुर्ग तक सीएससी के चक्कर काट रहे हैं लेकिन आवेदन नहीं हो रहे हैं।
अगर किसी का आवेदन हो रहा है तो वह मंजूर नहीं हो पा रहा है। जिले में अलग-अलग दस्तावेज बनवाने के लिए रोजाना 150 से 200 आवेदन होते हैं। खासकर विद्यार्थियों को रिहायशी प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र बनवाने में दिक्कत आ रही है। स्कूलों व कॉलेजों की तरफ से विद्यार्थियों से छात्रवृति को लेकर आवेदन मांगे हुए हैं।
पीपीपी से लिंक होने बाद बढ़ी समस्या
सीएससी संचालकों का कहना है कि सरल पोर्टल पर सरकारी विभागों की 300 से ज्यादा सेवाएं जुड़ी हैं। जिसमें मुख्य तौर पर जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र, रिहायशी प्रमाणपत्र, आय, जाति, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र आदि शामिल हैं। सरल पोर्टल को परिवार पहचान पत्र से लिंक किया गया है। आवेदन के दौरान पोर्टल पीपीपी से डाटा लेता है। जब से इसे दूसरे पोर्टल से लिंक किया गया है तब से मुश्किलें बढ़ रही हैं। आवेदन के दौरान पोर्टल बीच में ही बंद हो जाता है और एरर दिखाने लगता है।
विज्ञापन
लोगों ने झेली परेशानी
मुझे रिहायशी प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करना था लेकिन पिछले पांच दिन से चक्कर काट रही हूं। मैंने छात्रवृति के लिए आवेदन करना है, इस वजह से देरी हो रही है। - शीतल रानी, मानावाली
मैंने छात्रवृति के लिए सरल पोर्टल से आवेदन करना था। लेकिन पोर्टल बंद होने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। - सोमपति, छात्रा
सरल पोर्टल में पिछले कई दिनों से दिक्कत आ रही है। कई बार पोर्टल सही चलने लगता और कई बार बीच में ही बंद हो जाता है। लोग आवेदन के लिए आते हैं, लेकिन इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ रहा है। - राजकुमार, सीएससी संचालक
-
मेरे संज्ञान में मामला अभी आया है। पोर्टल संबंधित जो भी समस्या है उसे दूर करवाया जाएगा। किसी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। - रमेश शर्मा, डीआईओ,एनआईसी, फतेहाबाद।