{"_id":"63557d2d72fdd9135a6a87ce","slug":"business-worth-rs-50-crore-in-fatehabad-this-dhanteras-fatehabad-news-hsr645413565","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस धनतेरस फतेहाबाद में 50 करोड़ रुपये का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस धनतेरस फतेहाबाद में 50 करोड़ रुपये का कारोबार
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद में धनतेरस की खरीदारी रविवार को भी जारी रही। साल में शुभ खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजारों में भीड़ उमड़ी रही। धनतेरस के दूसरे दिन रविवार को जिले में लगभग 32 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है, जबकि पहले दिन शनिवार को 18 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। इस दो दिन के धनतेरस पर फतेहाबाद में लगभग 50 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
फतेहाबाद में दूसरे दिन रविवार को भी बाजारों में रौनक रही। सर्राफा बाजार, बर्तन बाजार, ऑटो मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई। सर्राफा बाजार में रविवार को अधिक तेजी आई और लोगों ने जमकर चांदी के सिक्के, सोने व चांदी के आभूषण तथा डायमंड रिंग व हारों की खरीदारी की। एक अनुमान के अनुसार, अकेले सर्राफा बाजार ने ही दो दिनी इस धनतेरस पर 10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर लोगों ने गैस गीजर, इलेक्ट्रिक गीजर, पंखे, हीटर आदि की अधिक खरीदारी की। कंपनियों द्वारा ऑफर दिए जाने के चलते लोगों ने फ्रिज, कूलर आदि की भी खरीदारी की है।
धनतेरस पर सबसे अधिक भीड़ रही तो वह बर्तनों व ज्वेलरी की दुकानों पर रही। बर्तनों की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई है और अनुमानित पांच करोड़ का कारोबार इस दिवाली पर हुआ है। वहीं सर्राफा बाजार में रविवार को खरीदारी का उत्साह ऐसा रहा कि ज्वेलर्स के शोरूम पर सुबह 8 बजे से ग्राहक पहुंचने लगे। दिनभर बाजारों में भीड़ रही। आधी रात के बाद भी ज्वेलरी शोरूम में सराफा बाजार खुला था। खजराना गणेश मंदिर के बाहर पूजन के लिए नई गाड़ियों की कतार नजर आई।
विज्ञापन
कोअ
इस बार बाजार में लोगों ने अच्छा रुझान दिखाया है। बाजार में दो साल का सुनापन समाप्त हुआ है। इस बार दो दिन के धनतेरस में जिले में लगभग 50 करोड़ का कारोबार हुआ है। आगे दिवाली भी है, जिससे कारोबार और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।
-उमेश बंसल, प्रधान व्यापार मंडल फतेहाबाद
कोट
दो साल की मंदी के बाद इस बार त्योहारी सीजन में सर्राफा बाजार में तेजी आई है। ज्वेलर्स की दुुकानों पर दो दिन तक धनतेरस पर अच्छी कमाई हुई है। अनुमान है कि सर्राफा बाजार को 10 करोड़ का फायदा हुआ है। आगे शादियों के सीजन में भी ज्वेलर्स के कारोबार में बढ़ोतरी होगी।
-रवि सोनी, सोनी ज्वेलर्स के मालिक।