फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Buses will be a problem for two days due to the sports festival, rural routes will be affected

Fatehabad News: खेल महोत्सव के चलते दो दिन रहेगी बसों की समस्या, ग्रामीण रूट होंगे प्रभावित

Thu, 11 Dec 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 11 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Buses will be a problem for two days due to the sports festival, rural routes will be affected
शहर के पुराना बस स्टैंड में ग्रामीण रूटों के लिए खड़ी बस। संवाद
फतेहाबाद। शहर के एमएम कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव के दौरान अगले दो दिनों तक आम जनता को बसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा रोडवेज की बसें कार्यक्रम में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को लाने-ले जाने में व्यस्त रहेंगी। इसका सीधा असर फतेहाबाद डिपो के सामान्य रूटों, खासकर ग्रामीण सेवाओं पर पड़ सकता है।
विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, शिक्षा विभाग की ओर से रतिया व टोहाना से भाग लेने के लिए आने वाले खिलाड़ियों को लाने व फतेहाबाद में दूसरे जिले से आने वाले खिलाड़ियों को आसपास बनाए गए मैदानों तक ले जाने के लिए रोडवेज की बसों की व्यवस्था की गई है। खेल नर्सरियों से सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए फतेहाबाद आएंगे।
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों को लाने के लिए रतिया और टोहाना जैसे उप-मंडलों से फतेहाबाद तक विशेष बसें चलाई जाएंगी। एक अनुमान के मुताबिक, खेल नर्सरियों और आस-पास के क्षेत्रों से खिलाड़ियों को लाने के लिए रोडवेज की लगभग 15 बसों को दो दिनों के लिए इन रूटों पर डाइवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

ग्रामीण रूटों पर पड़ेगा सीधा असर



हालांकि, यह व्यवस्था खिलाड़ियों के लिए जरूरी है, लेकिन इसका सीधा खामियाजा ग्रामीण रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ेगा। रोडवेज डिपो से एक साथ 15 बसें हट जाने से सामान्य बस सेवाओं की संख्या कम हो जाएगी। बसों के कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण मुख्य रूप से उन रूटों पर बसों की कमी महसूस होगी, जहां दिन में बसों के फेरे सीमित होते हैं। जहां यात्रियों को बस स्टैंड पर लंबा इंतजार करना पड़ सकता है, और कई रूटों पर फेरों में कटौती या उनके रद्द होने की भी आशंका है।



---

कार्यक्रम के लिए 15 बसों की मांग की गई है। इसकी व्यवस्था बनाने में जुटे हुए है। यात्रियों को परेशानी न हो, इसका पूरा प्रयास रहेगा।

- सुरेंद्र सिंह, यातायात प्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed