फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Buses are again being bypassed from the new bus stand.

Fatehabad News: फिर से नए बस स्टैंड से बाईपास होकर निकाली जा रही बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Buses are again being bypassed from the new bus stand.
फतेहाबाद में बस अड्डे से चढ़ती सवारियां।
फतेहाबाद। फतेहाबाद के नए बस स्टैंड से एक बार फिर बाईपास होकर बसों को गुजारना आरंभ कर दिया गया है। बाढ़ के दौरान यह बसें शहर के बीचोंबीच से गुजर रही थी, लेकिन अब इन बसों को फिर से बाईपास से निकाला जा रहा है। इनमें लंबे रूटों की बसें शामिल हैं। लोकल रूटों की बसें अभी भी शहर से चल रही हैं। वहीं, यात्रियों के लिए दुविधा यह है कि शहर में चल रही मिनी बसों का टाइम टेबल ठीक नहीं है, जिस कारण उनको ऑटो रिक्शा चालकों को अतिरिक्त रुपये देकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन


फतेहाबाद शहर से पांच किलोमीटर दूर बना नया बस स्टैंड पहले भी लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ था। शहर के बीचोंबीच न होकर बाहर से ही बसों को निकालने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियां हुई थी। हालांकि रोडवेज ने शहर में लोकल बसें चलाई थी, लेकिन इन बसों का संचालन भी सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक ही होता था। जिस कारण देर रात आने वाले यात्रियों को तो शहर में आने के लिए कोई साधन ही नहीं मिलता था, क्योंकि रात के समय बस स्टैंड सुनसान हो जाता है। वहीं सुबह चार बजे दिल्ली व चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को भी इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन


-----
20 रुपये देकर जाना पड़ता है बस स्टैंड
यात्री हरिकेश, दीवान सिंह व सूरज सिंह ने बताया कि सुबह उनको दिल्ली जाना था। वह आठ बजे पुराने बस स्टैंड पर आए तो पता चला कि बसें सीधा नए बस स्टैंड से मिलेंगी। सिटी बस नहीं मिली तो उनको मजबूरन ऑटो चालकों को 20 रुपये देकर नए बस स्टैंड जाना पड़ा, जबकि सिटी बस में किराया मात्र पांच रुपये है। यहां यह भी विदित है कि जो बसें दूसरे डिपो की हैं, वह यात्रियों से नए बस स्टैंड के लिए 10 रुपये लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

अब सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक चलने वाली बसों को नए बस स्टैंड से वाया बाईपास ही चलाया जाएगा। चालक-परिचालकों को निर्देश दे दिए गए हैं। लोकल रूटों की बसों को शहर के बीच से गुजारा जा रहा है।
शेर सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed