फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bus collides with auto loaded with labourers from behind

Fatehabad News: मजदूरों से भरे ऑटो को पीछे से बस ने मारी टक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bus collides with auto loaded with labourers from behind
अयाल्की के पास दुर्घटना में घायल मजदूर परिवार के लोग। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। गांव अयाल्की के पास स्थित रंगोई नाले पर शुक्रवार दोपहर बाद मजदूरों से भरे ऑटो को निजी बस नेे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। इनमें एक 14 साल का बच्चा भी है, जिसको अधिक चोट लगने के कारण अग्रोहा रेफर किया गया है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जिला कासगंज से आया शामसिंह का परिवार गांव अयाल्की के पास स्थित जिंदल ईंट भट्ठे में काम करता है। शाम सिंह शुक्रवार दोपहर को राशन का सामान लेकर ऑटो में बैठकर ईंट भट्ठे पर जा रहा था। बताया गया है कि रंगोई नाले के पास ऑटो के आगे कुत्ता आ जाने से ऑटो चालक नेे अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उसके पीछे आ रही निजी बस ऑटो से टकरा गई और ऑटो पलट गया। बस चालक नेे ऑटो को बचाने के लिए ब्रेक भी लगाया, लेकिन फिर भी बस ऑटो से टकरा गई। दुर्घटना में शामिल सिंह, उसका 14 साल का बेटा राजेंद्र, भाई रणजीत सिंह व दामाद रणबीर घायल हो गए। इस दुर्घटना में राजेंद्र के पांव की हड्डी टूट गई और बाहर निकल गई। लोगों ने एंबुलेंस को फोन करके सभी घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद केे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां राजेंद्र की गंभीर हालत के चलते उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर भट्ठा मालिक भी मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस को देे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed