फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Burn for Dawri

नहीं दिया दहेज तो लगा दी आग

Thu, 02 Oct 2014 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Thu, 02 Oct 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
Burn for Dawri

टोहाना के गांव चंदड़ में दहेज के लिए एक विवाहिता को जलाकर मारने का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने उसके ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को शव पोस्टमार्टम के लिए टोहाना के सामान्य अस्पताल में लाया गया, लेकिन यहां पोस्टमार्टम न होने पाने के कारण शव को अग्रोहा मेडिकल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में मृतका के भाई की शिकायत पर उसके ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में जिला जींद के सफीदों निवासी कुलविंद्र पुत्र कश्मीर ने बताया कि उसकी 25 वर्षीय बहन अमनदीप कौर का विवाह 6 मार्च 2011 को टोहाना के गांव चंदड़ निवासी सुखपाल के साथ हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के कुछ समय के बाद ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर परेशान करने लगे। कुलविंद्र ने आरोप लगया कि उसके ससुराल वाले उसके साथ दहेज को लेकर मारपीट भी करते थे।

लगभग एक साल पहले उसके ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था जिसके बाद उसकी बहन 7 महीनों तक अपने मायके रही थी। लेकिन उसके बाद समझौता करवा कर उसके ससुराल वापस भेज दिया गया था।

कुलविंद्र ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने मंगलवार रात को दहेज की मांग करते हुए उसकी बहन पर किरोसिन डालकर जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने कुलविंद्र की शिकायत पर मृतका के पति सुखपाल, ससुर बख्शीश, उसके ननद प्रीत कौर, ननदोई शेर सिंह व सास जसवीर कौर के  खिलाफ भादंस की धारा 304बी, 498ए व 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। मृतक अमनदीप कौर के ढाई माह के दो पुत्र हैं जो जुड़वा पैदा हुए थे। दोनों बच्चे फिलहाल अपने दादा-दादी के पास ही हैं।


क्या कहते हैं थाना प्रभारी
सदर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और और पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed