फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Budget provision of Rs 540 crore for the first time in the state to prepare international players: Sports Minister

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने के लिए प्रदेश में पहली बार 540 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान : खेल मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Budget provision of Rs 540 crore for the first time in the state to prepare international players: Sports Minister
फतेहाबाद में बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू करवाते खेल मंत्री संदीप सिंह। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने के लिए प्रदेश के इतिहास में पहली बार 540 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इस बजट से प्रदेश में खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के साथ-साथ ग्रामीण अंचल में छुपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। यह बातें खेल एवं युवा मामले के राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कही। वे वीरवार को सब्जी मंडी में प्रथम हरियाणा स्टेट सब जूनियर ब्वॉयज व गर्ल्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप के शुभारंभ पर संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

संदीप सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को तराशने के लिए प्रदेश में 10 डे बोर्डिंग और आठ आवासीय अकादमी खोली जाएंगी। पंचकूला की तर्ज पर करनाल, हिसार, रोहतक और गुरुग्राम में वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं पुर्नवास केंद्र स्थापित करने की योजना है। यहां पर सरकारी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। खिलाड़ियों का खुराक भत्ता बढ़ाकर 400 रुपये किया है। प्रतियोगिता की शुरुआत में उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलवाई। प्रतियोगिता के दौरान सुबह के सत्र में सभी जिलों के सब जूनियर लड़कों के 18 मुकाबले हुए। इसके अलावा लड़कियों के 28 मुकाबले हुए हैं। ज्यादातर मुकाबलों में फतेहाबाद व हिसार के बॉक्सरों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणा बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रधान मेजर सतपाल संधू, अर्जुन अवॉर्डी जयभगवान, नरेश सरदाना, महेंद्र सिंह वधवा, रविंद्र, शशि, रणवीर सिंह, अनूप सिंह, जिला खेल अधिकारी सतविंद्र गिल, नेहा मित्तल के अलावा कई जिलों से आए खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल स्टेडियमों के रखरखाव के लिए बन रही कमेटी
पत्रकारों से बातचीत में खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा खेल स्टेडियमों के रखरखाव, प्रबंधन और विकास के लिए प्रतिष्ठित खिलाड़ियों की समिति गठित की जा रही है। इस समिति की सिफारिश पर ही खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। इस साल होने वाले एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के पात्र खिलाड़ियों को भाग लेने के लिए दी जाने वाली पुरस्कार राशि का एक तिहाई हिस्सा पहले ही जारी किया जाएगा, ताकि खिलाड़ी अपनी तैयारी अच्छे तरीके से कर सकें।
भोडियाखेड़ा स्टेडियम में बॉक्सिंग रिंग की होगी उचित व्यवस्था
खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश में 500 सरकारी और 600 निजी संस्थानों में खोली जाएंगी। इस पर तेज गति से काम चल रहा है। बजट में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए 205 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इन खेलों की मेजबानी हरियाणा करेगा, जिसमें देशभर से करीब 8500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद के भोडियाखेड़ा खेल स्टेडियम में बॉक्सिंग रिंग की उचित व्यवस्था की जाएगी। अन्य खेलों के साथ-साथ बॉक्सिंग व रेसलिंग प्रतियोगिता को बढ़ावा दिया जाएगा।

ये रहे मुकाबलों के परिणाम
पहले दिन 32 से 34 किलोग्राम भारवर्ग में जोया व रिया में मुकाबला हुआ, जिसमें जोया जीती। दूसरा मुकाबला प्रिया व अश्विन कौर में हुआ, जिसमें अश्विन विजेता रही। तीसरी मुकाबला दीपिका व रिया में हुआ, जिसमें दीपिका जीती। चौथा मुकाबला संध्या व इशिका में हुआ, जिसमें संध्या विजेता रही। पांचवां मुकाबला शीतल व लक्की में हुआ, जिसमें लक्की ने बाजी मारी। छठा मुकाबला प्रियंका व माही में हुआ, जिसमें माही जीती। सातवीं मुकाबला सवि व कृतिका में हुआ, जिसमें कृतिका जीती। आठवां मुकाबला राधिका व भवानी में हुआ, जिसमें भवानी जीती। लड़कों के 35 से 37 किलोग्राम भारवर्ग में अश्विनी कुमार व मोहित में मुकाबला हुआ, जिसमें अश्विनी कुमार जीते। आयुष व प्रीत में से आयुष ने बाजी मारी। रोहित व वंश कुमार में हुए मुकाबले में वंश कुमार ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed