फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Broke the locks of six shops in a single night, theft in five

एक ही रात छह दुकानों के ताले तोड़े, पांच में चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Broke the locks of six shops in a single night, theft in five
भूना में मेडिकल की दुकान का तोड़ा गया शटर। - फोटो : Fatehabad
शहर भूना में चोरों ने वीरवार देर रात को छह दुकानों के ताले तोड़ डाले। पांच दुकानों से हजारों रुपये की नकदी व दवाइयां समेत जरूरी कागजात चोरी कर ले गए। चोर जाते हुए मौके से सीसीटीवी की डीवीआर भी निकाल ले गए। घटना का पता दुकानदारों को शुक्रवार सुबह 6 बजे चला। चोरों ने एक साथ चार मेडिकल की दुकानों के शटर तोड़कर चोरी को अंजाम दिया।
विज्ञापन

केस नंबर एक
पुराना बस स्टैंड पर बीके मेडिकल हाल की दुकान का शटर उखाड़कर चोरों ने सात हजार की नकदी व कुछ दवाइयां चोरी की। मेडिकल संचालक विजय कामरा ने बताया कि शटर टूटे होने के बारे में सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली। बाद में जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

केस नंबर दो
शहीद उधम सिंह चौक पर विकास मेडिकल हाल के संचालक तेलूराम जांगड़ा ने बताया कि चोरी की घटना शुक्रवार अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे की है क्योंकि वे तिरुपति बालाजी जाने के लिए सुबह तीन बजे उठ गए थे। मगर जब वे अंदर गए तो पीछे से दुकान का ताला तोड़कर चोर चार हजार की राशि व बेशकीमती दवाइयां तथा कुछ दस्तावेज चोरी करके ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर तीन
हंस मेडिकल हाल का भी शटर तोड़कर चोर पांच हजार रुपये चोरी कर ले गए। दुकान संचालक नरेश कुमार हंस ने बताया कि बाकी सामान सुरक्षित मिल गया है। सिर्फ नकदी चोरी हुई है।
केस नंबर चार
टोहाना रोड पर भारत मेडिकल के संचालक तेजपाल जांगड़ा ने बताया कि रात्रि को उनकी दुकान के ताले तोड़कर चोर लगभग चार हजार रुपये नकद व दस्तावेज से भरा हुआ बैग और कुछ दवाइयां ले गए हैं।
केस नंबर पांच
उकलाना रोड पर मेन बाजार में सिंगला गारमेंट्स की दुकान का भी शटर तोड़कर 25 हजार रुपये कीमत की जींस के पैंट एवं शर्ट तथा 12 सौ रुपये कैश काउंटर की दराज से निकालकर ले गए हैं। दुकान मालिक मुकेश सिंगला ने बताया कि बेशकीमती कपड़ा अधिक मात्रा में गायब मिला है।
केस नंबर छह
विजय बुक हाउस की दुकान के मात्र ताले तोड़े गए हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना में शामिल चोरों के चिह्न जुटाने के लिए सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंची।

चौकीदार की नहीं है व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटें भी पड़ी हैं बंद
शहर में दुकानों की रात्रि को सुरक्षा को लेकर दुकानदार निजी तौर पर अपने चौकीदार रखते हैं। मगर कुछ दुकानदारों द्वारा मासिक मेहनताना न देने के कारण चौकीदार पिछले कई दिनों से रूटीन में नहीं आ कर रहे हैं। वहीं, शहीद उधम सिंह चौक व बाजार की स्ट्रीट लाइटें भी पिछले कई महीनों से खराब पड़ी हुई है। उधम सिंह चौक पर लाखों रुपये खर्च करके लगाया गया ड्रोन सीसीटीवी भी मात्र शोपीस बनकर रह गया। नगरपालिका ने शहर की सुरक्षा को लेकर वर्ष 2017 में संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए उपरोक्त ड्रोन सीसीटीवी लगाया था। जिस पर एक लाख 60 हजार रुपये खर्च किए गए थे। मगर देखरेख के अभाव में मात्र कुछ महीनों बाद ही उपरोक्त ड्रोन सीसीटीवी लापरवाही की भेंट चढ़ गया।
कोट
रात को कई दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इसकी शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
- कपिल सिहाग, थानाध्यक्ष, भूना पुलिस थाना।

भूना में मेडिकल शॉप का तोड़ा गया शटर।

भूना में मेडिकल शॉप का तोड़ा गया शटर।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed