फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bridge collapsed near Brahmanwala, road closed for heavy vehicles going to Punjab

Fatehabad News: ब्राह्मणवाला के पास पुल धंसा, पंजाब जाने वाले बड़े वाहनों का रास्ता हुआ बंद

Sun, 31 Aug 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 31 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bridge collapsed near Brahmanwala, road closed for heavy vehicles going to Punjab
रतिया। गांव ब्राह्मणवाला से प्लांट ब्राह्मणवाला होते हुए रतिया की तरफ आने वाले रास्ते पर बना हुआ पुल रविवार को बारिश के चलते धंस जाने के कारण पुल के ऊपर से बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है। रतिया से बुढलाडा आने वाली हरियाणा व पंजाब रोडवेज की बसें भी रास्ता बाधित होने के चलते नहीं चल पाई। रतिया बुढलाड़ा रोड पर स्थित रोझावाली रंगोली नाले पर बन रहे नए पुल को लोक निर्माण विभाग ने मोटरसाइकिल व छोटे वाहनों के लिए शुरू कर दिया है। यह पुल पिछले काफी समय से नया बनाए जाने के कारण बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

रतिया से पंजाब को जोड़ने वाले ब्राह्मणवाला गांव के पास पुल को नया बनाए जाने के कारण विभाग ने इस रोड को बंद कर दिया था। लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अधिकारी संदीप सचदेवा ने बताया कि रतिया बुढलाडा मार्ग पर नए पुल को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है अब रतिया से पंजाब जाने वाले छोटे वाहन इस पुल से होकर गुजर सकते हैं। बड़े वाहनों को अभी पंजाब जाने के लिए कई किलोमीटर ज्यादा रास्ता अपनाकर दूसरे गांव में से होकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed