फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Breaking the rules in celebration of victory, riding a bike without a helmet

Fatehabad News: जीत की खुशी में नियम तोड़े, बिना हेलमेट चलाई बाइक

Wed, 06 May 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 06 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Breaking the rules in celebration of victory, riding a bike without a helmet
तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद फतेहाबाद में बिना हेलमेट तिरंगा यात्रा निकालते हुए भ
फतेहाबाद। पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी व असम में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा व पूर्व विधायक दुड़ाराम के नेतृत्व में बाइक यात्रा निकालकर जश्न मनाया। परंतु जीत की इस खुशी में जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक यातायात नियमों को ही भूल गए।
विज्ञापन


रैली में जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा मोटरसाईकल राइड करते दिखाई दिए वहीं पूर्व विधायक उनके साथ पीछे बैठे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते दिखे। इस तिरंगा यात्रा के दौरान तकरीबन 50 से अधिक दोपहिया वाहनों पर भाजपा नेता व कार्यकर्ता शहर के बाजारों से होकर निकले लेकिन किसी ने भी हेलमेट तक नहीं लगाया हुआ था।
विज्ञापन


खुद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा व पूर्व विधायक दुड़ाराम तक भी बिना हेलमेट के ही नजर आए। इतना ही नहीं सड़कों पर आम लोगों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस भी इस तिरंगा यात्रा के दौरान कई जगह पर मूक दर्शक बनी रही। हालांकि इससे पहले भी भाजपा नेता बाइक यात्राएं निकालते रहे हैं लेकिन वे हेलमेट डालकर ही निकलते नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ भाजपा नेताओं की इस तिरंगा यात्रा की सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी आलोचना की। कई लोगों ने कमेंट करके बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले नेताओं के चालान काटने की मांग की है।

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद फतेहाबाद में बिना हेलमेट तिरंगा यात्रा निकालते हुए भ

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद फतेहाबाद में बिना हेलमेट तिरंगा यात्रा निकालते हुए भ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed