फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Breaking the lock of the house and stealing the goods

Fatehabad News: मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी, केस दर्ज

Thu, 17 Oct 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 17 Oct 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Breaking the lock of the house and stealing the goods
टोहाना। गांव इंदाछोई में एक मकान ताला तोड़कर हजारों रुपये की कीमत का सामान चुराने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने शिकायत सदर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सत्यपाल सिंह ने बताया कि उसने गांव में ही शिव नारायण का मकान किराये पर लिया हुआ है। वहां उसे जेसीबी पर काम करने के लिए लेबर रखी हुई है। 26 सितंबर को लेबर चली गई तथा उसने मकान को ताला लगा दिया था। कुछ दिन बाद जब वह मकान पर गया तो वहां का ताला टूटा हुआ मिला। जांच करने पर वहां से एक गैस सिलिंडर, एक पानी की मोटर, एक इन्वर्टर व पंखा चोरी मिला।
विज्ञापन


राजीव सेवाकेंद्र से सामान चोरी, केस दर्ज

टोहाना। उपमंडल के गांव भोडिया खेड़ा के राजीव गांधी सेवा केंद्र में वाईफाई सेट, बैटरी, डिपो का राशन व बैटरी चोरी हो गए। जिसके बाद सरपंच ने शिकायत सदर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच सुखबिंदर कौर ने बताया कि वह गांव की मौजूदा सरपंच है। गांव के राजीव गांधी सेवा केंद्र में सरकार द्वारा वाईफाई सेट लगाया गया है। उसने बताया कि वहां वाईफाई की बैटरी रखी हुई थी तथा इसी सेवा केंद्र में ग्रामीण गुरजंट सिंह राशन डिपो चलाता। सुबह गुरजंट ने पूरी जानकारी दी गई कि राजीव गांधी सेवा केंद्र के ताले टूटे पड़े हैं। जिसमें वाईफाई, उसकी बैटरी, डिपो के राशन का सामान, 54 लीटर सरसों का तेल व इन्वर्टर के तीन बैटरी चोरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed