फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Brain tumor and blood cancer patients will get pension without stage report

Fatehabad News: ब्रेन ट्यूमर और ब्लड कैंसर मरीज को बिना स्टेज रिपोर्ट के मिलेगी पेंशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Brain tumor and blood cancer patients will get pension without stage report
फतेहाबाद। स्वास्थ्य को लेकर गंभीर न होकर समय पर शरीर की स्क्रीनिंग न करवाने से कैंसर के केस बढ़ रहे है और जानलेवा भी हो रहा है। जिले में अब तक पेंशन के लिए कैंसर मरीजों के 132 आवेदन आ चुके है। पेंशन के लिए स्वास्थ्य विभाग कैंसर की स्टेज तीसरी और चौथी के मरीजों से आवेदन ले रहा है। ब्रेन ट्यूमर और ब्लड कैंसर के मरीजों को स्टेज रिपोर्ट देने की जरूरत नहीं है। उप सिविल सर्जन डॉ. सुभाष का कहना है कि ब्रेन ट्यूमर और ब्लड कैंसर में स्टेज का पता नहीं चल पाता है। कैंसर पीड़ितों को पेंशन के लिए आवेदन करना होगा। मरीज को बीमारी से संबंधित दस्तावेज जमा करवाने होंगे। अगर मरीज को सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है तो उसका आवेदन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कर दिया जाएगा। अगर निजी अस्पताल से मरीज उपचार ले रहा है तो दस्तावेज जमा करवाने होंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद मरीज का डाटा पोर्टल पर अपलोड होगा और मुख्यालय उसे सत्यापन के बाद समाज कल्याण विभाग को पेंशन के लिए भेजेगा। डॉक्टरों के मुताबिक 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को स्तन कैंसर के जोखिम के आधार पर हर साल मैमोग्राफी टेस्ट जरूर करवाना चाहिए।
विज्ञापन

ये सामान्य लक्षण दिखें तो करवाएं जांच
- शरीर के किसी भी हिस्से में बिना कारण दर्द होना।
- बिना किसी कारण के अचानक वजन कम होना।
- हर समय थकान महसूस होना।
- बार-बार बुखार होना
- त्वचा के रंग या बनावट में परिवर्तन।
- शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ, दर्द समेत या दर्द रहित।
- शरीर के किसी हिस्से से असामान्य स्राव या खून बहना।
- त्वचा या मुंह पर छाले जो कि ठीक नहीं हो रहे है।
कैंसर से बचाव के लिए इनका करें सेवन
नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा का कहना है कि कैंसर बीमारी से बचाव को लेकर पालक, ताजे फल और सब्जियां, बादाम और अखरोट जैसे नट्स को अपने आहार में शामिल करें। तले हुए खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन


कैंसर पीड़ितों को मिलेगी पेंशन
कैंसर पीड़ितों को सरकार की तरफ से पेंशन दी जाएगी। इसके लिए जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे। मरीज को कैंसर उपचार की चिकित्सक की रिपोर्ट, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, बैंक की पासबुक आदि दस्तावेज नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में कमरा नंबर 102 में जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed