फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Boycott warning on entry of BJP-JJP leaders in village Samain

Fatehabad News: गांव समैन में भाजपा-जजपा नेताओं के प्रवेश पर बहिष्कार की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Boycott warning on entry of BJP-JJP leaders in village Samain
गांव समैन में ग्राम पंचायत द्वारा लगाया गया बोर्ड।
समैन (फतेहाबाद)। प्रदेश में ई-टेंडरिंग के खिलाफ मोर्चा खोले हुए सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल के गांव समैन में भाजपा-जजपा नेताओं के बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्राम पंचायत के हवाले से गांव से बाहर जलघर के पास बोर्ड लगा दिया गया है, जिसमें भाजपा-जजपा नेताओं के गांव में आने पर बहिष्कार करने का एलान किया गया है। इस बोर्ड के लगने के बाद पुलिस प्रशासन व खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ई-टेंडरिंग व अन्य मांगों को लेकर प्रदेश सरकार से बातचीत से लेकर विरोध प्रदर्शन करने तक के कार्यों का नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल कर रहे हैं। सरपंच एसोसिएशन अब 3 अप्रैल को नई दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू होने वाले प्रदर्शन की तैयारियों में भी जुट गई है। प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल के अनुसार वे हरियाणा के सभी जिलों का दौरा कर सरपंचों को 3 अप्रैल को दिल्ली पहुंचने का निमंत्रण दे रहे हैं। अब हरियाणा सरकार के खिलाफ दिल्ली से आवाज बुलंद की जाएगी।
विज्ञापन


यह लिखा है बोर्ड पर
बोर्ड के ऊपर गांव देहात बचाओ आंदोलन लिखने के बाद विस्तृत रूप में लिखा गया है कि पंचायती राज एक्ट पूर्ण रूप से लागू करो, जब तक पंचायती राज एक्ट लागू नहीं किया जाता तब तक बीजेपी व जेजेपी के नेताओं का गांव में आने पर बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद समैण भाईचारा जिंदाबाद और ग्राम पंचायत समैण लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
जब तक पंचायती-राज एक्ट पूरी तरह लागू नहीं किया जाता है, तब तक भाजपा-जजपा नेताओं का गांव समैन में पहुंचने पर बहिष्कार किया जाएगा। ई-टेंडरिंग सहित अन्य मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। अब यह गांव-देहात बचाओ आंदोलन है। दोनों दलों का कोई भी नेता गांव में आया तो उसका विरोध होगा।

-रणबीर गिल, सरपंच, गांव समैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed