फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Boxer Neeraj, Sirji, Ram-Ram and how are you, PM Modi's reply, I am just like you

Fatehabad News: बॉक्सर नीरज, सरजी, राम-राम और कैसे हो, पीएम मोदी का जवाब, मैं तेरे जैसा ही हूं

Fri, 26 Dec 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 26 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Boxer Neeraj, Sirji, Ram-Ram and how are you, PM Modi's reply, I am just like you
पीएम से बात करते हुए नीरज। संवाद
टोहाना। सांसद खेल महोत्सव में पीएम मोदी से बातचीत के बाद चर्चा में आए गांव डांगरा के नीरज कुमार बॉक्सिंग के उभरते खिलाड़ी हैं। सांसद खेल महोत्सव में वो 70 किलो भार वर्ग में बॉक्सिंग में फाइनल जीतकर चैंपियन बने हैं।
विज्ञापन


नीरज सात साल से बॉक्सिंग में, 70 किलो भारवर्ग में दो नेशनल और एक स्टेट मेडल जीते चुके हैं। पीएम मोदी से बात करके चर्चा में आए डांगरा के नीरज पिछले सात साल से बॉक्सिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं। टोहाना के आईजी कालेज में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र नीरज ने हाल ही में सम्पन्न हुए सांसद खेल महोत्सव में नरवाना के बॉक्सर को हराकर प्रतियोगिता का फाइनल जीता था।
विज्ञापन

अपने सात साल के कॅरिअर में नीरज स्कूली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय ओपन प्रतियोगिता में कांस्य पदक तथा ऑल इंडिया बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्रधानमंत्री मोदी से बॉक्सर नीरज की बातचीत
नीरज : सर जी राम-राम, हम सभी की तरफ से

पीएम मोदी : नीरज राम-राम

नीरज : ओर कैसे हो

पीएम मोदी : मैं तेरे जैसा ही हूं

नीरज : फेर ठीक है जी

पीएम मोदी : अच्छा नीरज, अब ये नीरज का नाम सुनकर ही तुम्हें लगा होगा कि मेरा नाम नीरज है मैं भी नीरज चोपड़ा बन जाऊं।

नीरज : हांजी

पीएम मोदी : नीरज, अपने बारे में बताइये

नीरज : हांजी सर, मेरा नाम नीरज है, मेरे पिताजी का नाम बलवान सिंह है। वो कॉआपरेटिव सोसाइटी में जॉब करते हैं और मम्मी घर का काम करती है। मैं टोहाना के गांव डांगरा का रहने वाला हूं और मैं बॉक्सिंग खेल का खिलाड़ी हूं जिसमें मैं नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट हूं।

पीएम मोदी : अच्छा, क्या आपने खेलों में ही कॅरिअर बनाने का सोचा है।

नीरज : हांजी, मेरा यही सोच राख्या है कि बाॅक्सिंग में ही करना है किमै करना है तो। मैं चाहता हूं जी कि म्हारे देश को ओलंपिक में गोल्ड मेडल ल्याकर दयूं जी।

पीएम मोदी : आप क्या दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बॉक्सरों के मैच इंटरनेट पर कभी देखते हैं क्या।
नीरज : हांजी, विश्व और अपने देश के भी घणै बॉक्सर हैं जी अच्छे-अच्छे, जिनकी मैं फाइट देखकर मोटीवेट होऊं जी और उनतै सीखूं जी कि किस तरह मारण लाग रहै और मारकर गेरण लाग रै हैं।



पीएम मोदी : मोबाइल पर बैठे रहते होंगे तो पिता जी कहते होंगे कि जाओ खेलो, ये क्या कर रहे, ऐसा तो नहीं होता ना।

नीरज : कई बार आ जावै सामने तो इंटरेस्ट सा बणया ही रहवै बॉक्सिंग में तो आपां देख लवां, किस तरह मारण लाग रहा सै, आप भी गेर देवांगे तड़के मारके।

पीएम मोदी : सांसद खेल महोत्सव में कब से खेल रहे हैं। इसमें खेलने का मौका मिला है, ये सुधार करने में काम आती है। स्पर्धा से निकलते रहना भी अपने आप में मौका है। ये कैसे मदद कर रहा।

नीरज : जी, ये सांसद खेल महोत्सव हमारे सांसद सुभाष बराला ने कराया है, इनके नेतृत्व में हुए। इतने बढि़या गेम हुए कि जबरदस्त, कभी देखे ही कौनी थे। हमारे इसमें सुविधा इतनी बढि़या थी कि रहणा, खाणा, घर ते लेकर जाणा, जमा ही तकड़ा कार राख्या था जी, जमा ही स्वाद आ गया।


पीएम मोदी : क्या नीरज, मैं ये मानकर जाऊं कि हमारा एक और हरियाणवी बॉक्सर देश को एक और गोल्ड मेडल जिताएगा।

नीरज : हांजी, जरूर जी, अब ये मानकर ही चालो जी, के ओलंपिक में या इसते आगले ओलंपिक में आपने मिलूं जी और आपने वो मेडल आपके हाथ में लाकर दयूं जी और आपने पहनाऊं जी कि ये अपने देश का मेडल है और अब अपने देश का झंडा सबसे ऊपर हो गया जी, अर इब अपने ठाठ ते रहो।

पीएम मोदी : देखिये नीरज, मैं तो हंसी मजाक कर रहा हूं। मेरी कोई बात को प्रेशर की तरह ना लीजिएगा। मेडल तो अपने आप आएंगे, आप अपनी मस्ती में खेलते रहिये। खेल के मैदान में कोई हारता ही नहीं, एक जीतता है और दूसरा सीखता है। अपनी ट्रेनिंग, डाइट पर ध्यान दीजिये। मुझे विश्वास है कि परिणाम जरूर आएंगे। बहुत शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed