फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Boarding of civic and panchayat elections started, the possibility of fielding BJP district president

निकाय व पंचायत चुनाव की बिसात बिछनी शुरू, भाजपा जिलाध्यक्ष को मैदान में उतारने की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Boarding of civic and panchayat elections started, the possibility of fielding BJP district president
पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक लेते डीसी प्रदीप कुमार। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। प्रदेश में पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव करवाने का रास्ता साफ होने के साथ ही जिले में सरगर्मियां बढ़ गई है। जिले की 257 पंचायतों में जहां सरपंच की चौधर तय होगी, वहीं फतेहाबाद, टोहाना, भूना व रतिया में शहर की सरकार चुनी जानी है। हालांकि, निकाय चुनाव पहले होने की संभावनाओं के चलते चुनावी बिसात बिछने लगी है।
विज्ञापन

नगर परिषद व नगरपालिका में चेयरमैन का चुनाव सिंबल पर लड़ने को लेकर कांग्रेस को छोड़कर अन्य सभी प्रमुख पार्टियां ऐलान कर चुकी है। जीत को सुनिश्चित करने के लिए मजबूत दावेदारों की तलाश भी तेज हो गई है। प्रमुख सत्ताधारी पार्टी भाजपा में जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा के ही फतेहाबाद नगर परिषद से चेयरमैन पद के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरने की संभावना बन रही हैं। पिछले एक सप्ताह से भाजपा जिलाध्यक्ष ने शहर में डोर-टू-डोर जनसंपर्क भी तेज कर दिया है। सुबह से शाम तक उनका मतदाताओं से संपर्क चल रहा है। संवाद
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष के लिए ऐसे बनाए जा रहे समीकरण
दरअसल, फतेहाबाद नगर परिषद के चेयरमैन का पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा भी इसी वर्ग से आते हैं। स्थानीय कार्यकर्ता किसी बाहरी उम्मीदवार को प्रत्याशी बनाने को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। मौजूदा प्रमुख एससी वर्ग के नेताओं में ऐसा चेहरा पार्टी को नजर नहीं आ रहा है, जिस पर सीधे तौर से दांव लगाया जा सके। सूत्रों की मानें तो कुछ निर्दलीय तौर पर दावेदारी जता रहे दावेदारों ने भी दावा किया है कि अगर भाजपा बलदेव ग्रोहा को टिकट देती है, तो वे मैदान से हट जाएंगे। इस तरह जीत के लिए चुनावी समीकरण बनाने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने ली तैयारियों को लेकर बैठक
उधर, पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार ने वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में बैठक भी ली। बैठक में ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों व जिला परिषद की वार्डबंदी, मतदाता सूचियों को वार्ड अनुसार करके अंतिम रूप देने व अन्य तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। पंचायत और नगर निकाय चुनाव करवाने के लिए हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पहली जनवरी 2022 को विधानसभा की जो मतदाता सूची तैयार है, उसी को आधार मानकर पंचायत की मतदाता सूची तैयार की जाएगी।
जिले में 257 पंचायतों में 2 हजार 684 वार्ड
जिले के सभी सात खंडों की अधिसूचना अनुसार पंचायतों के 2684 वार्डों, जिला परिषद के 18 वार्डों व पंचायत समिति के 143 वार्डों के लिए तैयारियां करनी है। इसी क्रम में राज्य चुनाव आयोग ने सभी पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों में वोटर लिस्ट बांटने के निर्देश दिए हैं। राज्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के प्रासंगिक भाग को वार्डों में बदलकर नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) की मदद से सभी पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों की फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार की जाएगी।
23 मई से 13 जून तक तैयार होगी ड्राफ्ट सूची
ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के मतदाताओं की वार्ड वार एवं बूथ वार ड्राफ्ट सूची 23 मई से 13 जून तक तैयार होगी। आपत्तियां एवं दावे आमंत्रित करने के लिए इन सूचियों को 15 जून को प्रकाशित किया जाएगा। आपत्तियां एवं दावे 21 जून को शाम 4 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। 19 जून को अवकाश के दिन आपत्तियां एवं दावे नहीं लिए जाएंगे। दावों एवं आपत्तियों का निपटान 28 जून को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्णय के विरुद्ध उपायुक्त, सहजिला जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पहली जुलाई तक अपील दायर कर सकेंगे। सक्षम प्राधिकारी द्वारा इन अपीलों का निपटान 6 जुलाई तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जुलाई को होगा।
पहले विधानसभा की मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाना होगा
यदि कोई व्यक्ति ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों की मतदाता सूची में आपना नाम शामिल करवाना चाहता है तो उन्हें पहले अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाना होगा, अन्यथा उनका नाम शामिल नहीं किया जाएगा।
शहर मतदाता चेयरमैन पद आरक्षित
फतेहाबाद 58,801 अनुसूचित जाति वर्ग
टोहाना 56000 सामान्य वर्ग (पुरुष)
भूना 21000 सामान्य वर्ग (पुरुष)
रतिया 25000 महिला (सामान्य वर्ग)
कोट
पार्टी में कार्यकर्ताओं द्वारा आवाज उठाई जा रही है कि जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा को ही चेयरमैन पद के लिए दावेदार बनाना चाहिए। बाकी फैसला पार्टी हाईकमान के स्तर पर ही होना है।

महेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा
कोट
निकाय चुनाव की तैयारियां पार्टी ने कई महीनों से शुरू की हुई है। इसी संदर्भ में जमीन पूरी तरह मजबूत करने के लिए डोर-टू-डोर मुलाकातें हो रही हैं। चेयरमैन पद के लिए टिकट किसे मिलेगी, यह पार्टी को तय करना है। जो प्रत्याशी पार्टी तय करेगी, उसकी जीत के लिए सभी कार्यकर्ता मेहनत करेंगे।
-बलदेव ग्रोहा, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed