फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bluetooth found with the examinee, slips found with two, caught three fake candidates

परीक्षार्थी के पास मिला ब्लूटूथ, दो के पास मिली पर्चियां, तीन फर्जी परीक्षार्थी पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bluetooth found with the examinee, slips found with two, caught three fake candidates
तेहाबाद में परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी से बरामद ब्लूटूथ। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से शनिवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा आयोजित की गई। दसवीं की पंजाबी और बारहवीं कक्षा की कंप्यूटर साइंस की परीक्षा हुई। दसवीं कक्षा की पंजाबी की परीक्षा में उड़नदस्तों ने 6 परीक्षार्थियों पर नकल के केस बनाए है। बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग ने दो स्कूलों में ही यूएमसी बनाई है। एक परीक्षार्थी के पास ब्लूटूथ पकड़ी गई है। परीक्षा जिले के 40 केंद्रों पर हुई, जिसमें करीब 6510 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग ने 6 यूएमसी बनाई है। बोर्ड चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग के सदस्य सरोज ने बताया कि टीम ने राम सेवा समिति स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में चार नकल के केस बनाए। यहां पर एक परीक्षार्थी के पास ब्लूटूथ मिला। परीक्षार्थी ने गले में ब्लूटूथ डाल रखा था। यहीं पर एक परीक्षार्थी के पास आठ पर्चियां मिली। पेंट की जेब से पर्चियां मिली। इसके अलावा दो फर्जी परीक्षार्थी यहां पर मिले, जो दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। टीम ने राजकीय कन्या स्कूल में जांच की तो यहां एक परीक्षार्थी के पास से पर्चियां मिली। इसके अलावा एक फर्जी परीक्षार्थी मिला, जो कि दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा था। फर्जी परीक्षार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन

इन उड़नदस्तों ने की चेकिंग
उड़नदस्ता केंद्र जांचे नकल
डीसी 3 0
एसडीएम रतिया 4 0
चेयरमैन स्पेशल रतिया 4 0
बोर्ड चेयरमैन 3 6
प्रश्र पत्र 5 0
प्रश्र पत्र रतिया 4 0
सोमवार को होगी साइंस की परीक्षा
बोर्ड की सोमवार को दसवीं कक्षा की साइंस की परीक्षा होगी। जिले के करीब 69 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर जांच के लिए 15 उड़नदस्ते तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शनिवार को बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा थी। परीक्षा को लेकर 6 उड़नदस्तों ने निरीक्षण किया। इस दौरान नकल के लिए 6 केस पकड़े गए। इसके अलावा परीक्षा शांतिपूर्वक हुई है।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed