फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   BJP-JJP will fight municipal elections together in the state: Babli

प्रदेश में मिलकर निकाय चुनाव लड़ेगी भाजपा-जजपा: बबली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 09:43 PM IST
विज्ञापन
BJP-JJP will fight municipal elections together in the state: Babli
फतेहाबाद में निकाय चुनावों को लेकर हुई बैठक में मौजूद मंत्री देवेंद्र बबली, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली का कहना है कि भाजपा-जजपा गठबंधन प्रदेश में मिलकर शहरी स्थानीय निकाय के चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता इन चुनावों के लिए अभी से जुट जाएं। शहरों के सभी वार्डों का सर्वे करें कि कौन किस जगह से चुनाव जीतने के लिए योग्य है। कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं को भी दूर करने का काम करें। लोगों के काम करवाएं और पार्टी को मजबूती प्रदान करें।
विज्ञापन

वह सोमवार देर शाम को फतेहाबाद स्थित रेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बबली ने कहा कि निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ा जाएगा या नहीं, इसका फैसला प्रदेश स्तर पर बनाई गई कमेटी के सुझाव पर जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी जो फैसला करें उसे कार्यकर्ता मानें और पार्टी की मजबूती के लिए काम करें।
विज्ञापन

बैठक को जजपा के यूएलबी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रोहित गनेरीवाला, कुलजीत कुलड़िया, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिवाच, मंजू बाजीगर, अजय संधु आदि ने भी संबोधित किया। पार्टी कार्यकर्ताओं से शहरी स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के बारे में राय भी जानी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों के चुनाव के लिए जिला व शहरी स्तर पर करें कमेटी गठित
मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि राजनीति सेवा करने का माध्यम है। निकाय चुनाव में प्रत्याशी के चुनाव के लिए पार्टी पदाधिकारी जिला व शहरी स्तर पर एक कमेटी का गठन करें और योग्य प्रत्याशियों की पहचान करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोगों के जायज काम करवाएं। जिला व वार्ड स्तर पर विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करें और आपसी तालमेल से वे काम करवाएं। कार्यकर्ता विकास कार्यों पर निगरानी भी रखें। कोई अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार करते है तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। भ्रष्टाचार पर सरकार की जीरो टोलरेंस नीति है। उन्होंने कहा कि जनता से ही सरकार है, इसलिए जनता के हितों के लिए काम होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed