फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   BJP-JJP government has filed cases against 35 thousand farmers in the state: Surjewala

प्रदेश में भाजपा-जजपा सरकार ने 35 हजार किसानों पर मुकदमे दर्ज करवाए : सुरजेवाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
BJP-JJP government has filed cases against 35 thousand farmers in the state: Surjewala
टोहाना में पत्रकारों से बातचीत करते राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने प्रदेश में 35 हजार किसानों पर मुकदमे दर्ज करवाए हैं। झूठे किसान हितैषी भाजपा-जजपा के नेता अब किसानों की जान के दुश्मन बन गए हैं। किसानों का हर तरीके से उत्पीड़न यह सरकार कर रही है। उक्त कथन कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने सोमवार को चंडीगढ़ रोड स्थित पूर्व सरपंच बिट्टू के प्रतिष्ठान पर कहे।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा की मौजूदा सरकार छोटे दुकानदारों की दुकानदारी को लूट रही है। इनको हरियाणा की जनता कभी माफ नहीं करेगी। अब प्रदेश सरकार इसे हरियाणा के अन्नदाता की चेतावनी समझें कि किसान अब इस सरकार को अर्श से फर्श तक का सफर करवाकर मानेगा।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार हमेशा पिछड़े वर्ग की विरोधी रही है, उनका नाम लेकर उनके अधिकारों को छीनने का काम करती रही। पंचकूला में प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ हुई धक्का मुक्की पर सुरजेवाला ने कहा कि वे इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। भाजपा सरकार में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व महिला विधायकों के साथ बदसलूकी हो रही है, जो सरकार के अहंकार को दर्शा रही है। इस मौके पर बलजिंद्र सिंह ठरवी, महाबीर पिरथला, सुखविंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed