फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   BJP burns effigy of Congress MLA Induraj over poster controversy

Fatehabad News: पोस्टर विवाद में भाजपा ने फूंका कांग्रेस विधायक इंदूराज का पुतला

Sat, 29 Aug 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 29 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
BJP burns effigy of Congress MLA Induraj over poster controversy
फतेहाबाद। कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल का पूतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। प्रवक्ता
फतेहाबाद। हरियाणा विधानसभा में 1984 के सिख-विरोधी दंगों का मुद्दा उठाने के दौरान पोस्टर छीने जाने की घटना पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने विरोध जताया। शनिवार को भूना कैंची चौक पर कांग्रेस विधायक इंदूराज नरवाल उर्फ भालू का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन

एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया के फतेहाबाद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने विधानसभा में हुई घटना की निंदा की।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है। प्रत्येक विधायक को जनता से जुड़े मुद्दे उठाने और अपनी बात रखने का संवैधानिक अधिकार है।
किसी विधायक के हाथ से पोस्टर छीनना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज अपने सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान से समझौता नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी जनप्रतिनिधियों को सदन में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है। समाज के इतिहास और गंभीर मुद्दों को सदन में उठाने से रोकना उचित नहीं है।

जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि विधायक के व्यवहार के विरोध में पुतला फूंककर भाजपा ने अपना रोष दर्ज कराया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा, जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी, विकास ललोदा, अशोक जाखड़, राजपाल बैनीवाल, बलदेव सिंह ग्रोहा, जगदीश शर्मा और रामकुमार मेहरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed