फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   bike driver died in road accident

Fatehabad News: सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत

Fri, 26 May 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 26 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
bike driver died in road accident
रतिया। निकटवर्ती गांव लाली के पास देर शाम सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव लाली निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि उसका लड़का प्रदीप कुमार रतिया में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान करता है और देर शाम को वह अपनी बाइक पर गांव की तरफ जा रहा था। प्रदीप के पीछे ही उसका दूसरा लड़का पवन व वह खुद बाइक से आ रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसके लड़के प्रदीप के बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रतिया के हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक प्रदीप के पिता महेंद्र के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed