फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bike and mule collide in street, driver dies, partner serious

बाइक और खच्चर रेहड़ी में भिड़ंत, चालक की मौत, साथी गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bike and mule collide in street, driver dies, partner serious
दुष्यंत। फाइल फोटो - फोटो : Fatehabad
भूना। उकलाना रोड पर ईंट भट्टे के नजदीक एक मोटरसाइकिल व खच्चर रेहड़ी की भीषण भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई जबकि उसे पीछे बैठे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। भिड़ंत के बाद रेहड़ी चालक मौके से फरार हो गया। घायल को सीएचसी भूना से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने खच्चर रेहड़ी के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव ढाणी भोजराज के 27 वर्षीय दुष्यंत झाझड़ा अपने ताऊ के लड़के हितेश के साथ बुधवार देर शाम को खेत में डालने के लिए कीटनाशक खरीदकर भूना से घर जा रहे थे। जैसे ही पेट्रोल पंप से आगे पहुंचे तो खेत के रास्ते से तेज गति में खच्चर रेहड़ी सड़क पर आ गई। मोटरसाइकिल चालक दुष्यंत ने उससे बचने के लिए काफी प्रयास किया। मगर मोटरसाइकिल की भिड़ंत खच्चर रेहड़ी से हो गई। भिड़ंत के कारण दुष्यंत के शरीर में रेहड़ी का लकड़ी का एक हिस्सा शरीर में घुस गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं, मोटरसाइकिल सवार हितेश को भी काफी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत हिसार के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि खच्चर रेहड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रेहड़ी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दो बच्चों का पिता था दुष्यंत
गांव ढाणी भोजराज निवासी 27 वर्षीय दुष्यंत झाझड़ा की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे हुए जिनमें तीन वर्षीय बेटा व 10 महीने की बेटी है। दुष्यंत खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed