फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bhateja Eleven won the opening match of the Friends T-10 Premier League by 7 wickets

Fatehabad News: फ्रेंड्स टी-10 प्रीमियर लीग का उद्घाटन मैच भटेजा इलेवन ने 7 विकेट से जीता

Mon, 06 Jul 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 06 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bhateja Eleven won the opening match of the Friends T-10 Premier League by 7 wickets
क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान खेलते हुए खिलाड़ी :संवाद
रतिया। फ्रेंड्स टी-10 प्रीमियर लीग का आगाज रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का खेल मैदान में रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। प्रतियोगिता में भटेजा इलेवन और चौहान इलेवन ने अपने-अपने क्रिकेट मैच जीतकर शानदार शुरुआत की। पहले दिन खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में बंसल रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 79 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भटेजा इलेवन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। ओपनर हिमांशु झंडई ने 32 रन और बुग्गी चौहान ने 28 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरे मैच में आरपीएल ब्रदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 119 रन बनाए। जवाब में चौहान इलेवन ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया और पांच विकेट खोकर मैच अपने नाम किया। लीग का शुभारंभ पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद बंसल और प्राचीन गोशाला प्रधान बंटी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीग आयोजक एडवोकेट पंकज गर्ग, अतुल गोयल और दीपक गर्ग ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की 10 टीमें भाग ले रही हैं। सभी टीमों का चयन ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। आयोजकों ने कहा कि इस लीग का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें अनुशासित व स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है। नीलामी प्रक्रिया में बुग्गी चौहान, बूटा चौहान और सोनू सैनी सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल रहे। मैचों के दौरान कमेंट्री और संचालन अमन अरोड़ा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed