{"_id":"6491e79c9480e1d3dd0bd094","slug":"bhakra-canal-built-71-years-ago-will-be-renovated-with-155-crores-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-1063-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 71 साल पहले बनी भाखड़ा नहर का 155 करोड़ से होगा नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 71 साल पहले बनी भाखड़ा नहर का 155 करोड़ से होगा नवीनीकरण
विज्ञापन
भाखड़ा नहर
टोहाना। बलियाला हेड से निकलने वाली भाखड़ा नहर का विभाग द्वारा 155 करोड़ की लागत से नवीनीकरण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को लेकर नाबार्ड की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है शीघ्र ही विभाग इसका टेंडर लगाकर कार्य शुरू कर देगा जिसका आने वाले समय में लाभ मिलेगा। बीएमबी नहर करीब 71 साल पुरानी होने के चलते बुरी हालत में थी जिससे अब इसके हालत सुधरेंगे। नहर की चौड़ाई व गहराई बढ़ाई जाएगी।
विभाग के अनुसार वर्ष 1952 में भाखड़ा नहर बीएमबी को बनाया गया था जिसके नवीनीकरण को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी। नहर की हालत ठीक न होने से अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था जिसके चलते नहर की सुंदरता भी प्रभावित हो रही थी। विभाग द्वारा लंबे समय से इसके नवीनीकरण को लेकर प्रपोजल भेजा गया था जिसे अब मंजूरी मिल चुकी है। अधिकारियों के अनुसार नहर की चौड़ाई को बढ़ाया जाएगा वहीं एक फुट ऊंचाई को भी अधिक किया जाएगा। संवाद
कंक्रीट से बनेगी नहर तो स्वच्छ होगा पानी
नहरी विभाग द्वारा नाबार्ड के तहत मिली 155 करोड़ की राशि के तहत नहर को कंक्रीट से बनाया जाएगा। इस नहर विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब नहर के लिए विभागीय कार्रवाई जारी है जिसके बाद आगामी दिनों में टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी जिसके बाद टेंडर खोलने के बाद वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा ताकि काम को गति दी जा सके। नवीनीकरण के बाद नहर के पानी की बचत होगी वही बहाव भी सही तरीके से होगा।
विज्ञापन
कोट
नाबार्ड के तहत भाखड़ा नहर के नवीनीकरण को लेकर 155 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई है जिसके बाद विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। करीबन 71 साल पहले इस नहर का निर्माण किया गया था। मुनीष शर्मा, एक्सईन नहरी विभाग टोहाना।