फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Barala's photo missing from BJP workers' convention banner

Fatehabad News: भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के बैनर से गायब बराला की तस्वीर

Fri, 05 Jun 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 05 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Barala's photo missing from BJP workers' convention banner
बैठक के दौरान संबो​​धित करते कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा। स्त्रोत- सोशल मीडिया।
टोहाना। भारतीय जनता पार्टी की ब्लॉकस्तरीय कार्यकर्ता बैठक शुक्रवार को पैराडाइज पैलेस में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और एसआईआर अभियान पर चर्चा हुई लेकिन कार्यक्रम के मुख्य बैनर से राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष बराला की तस्वीर गायब रहने से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता मंत्री रणबीर गंगवा ने की। मुख्य बैनर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, मंत्री रणबीर गंगवा, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली सहित कई नेताओं की तस्वीरें लगी थीं जबकि टोहाना से जुड़े वरिष्ठ नेता सुभाष बराला का फोटो नहीं था।
विज्ञापन

जबकि बराला का नाम भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में गिना जाता है। ऐसे में उनकी तस्वीर नहीं होने पर कार्यकर्ताओं के बीच विभिन्न कयास लगाए जाने लगे। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली भी मौजूद रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी बूथ स्तर है। एसआईआर को मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और पारदर्शी बनाने का अभियान बताया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सदस्य बराला के दिल्ली जाने के पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैनर पर बराला की तस्वीर नहीं होने के सवाल पर मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सभी कार्य प्रोटोकॉल के अनुसार किए जाते हैं। वहीं टोहाना में मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू नहीं होने संबंधी प्रश्न पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है उसे पूरा करती है और इसका परिणाम जल्द दिखाई देगा। बैठक में जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य, जिला अध्यक्ष प्रवीन जोड़ा, नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संबोधित करते कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा। स्त्रोत- सोशल मीडिया।

बैठक के दौरान संबोधित करते कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा। स्त्रोत- सोशल मीडिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed