फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   bank

95 बैंक बंद, 1200 करोड़ का लेनदेन अटका

Tue, 23 Feb 2016 11:41 PM IST
सुरेंद्र असीजा/अमर उजाला फतेहाबाद
सुरेंद्र असीजा/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Tue, 23 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
bank

प्रदेश में कई दिनों से चल रहे जाट आंदोलन के चलते फतेहाबाद में आर्थिक संकट की स्थिति सी पैदा हो गई है। जिले में लगातार तीसरे दिन बैंक बंद रहे। मंगलवार को सभी ग्रामीण बैंकों को सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया गया है। इसके अलावा स्टाफ के नहीं पहुंचने के कारण निजी बैंक भी बंद रहे। एटीएम पिछले चार दिनों से बंद हैं। ऐसे में तीन दिन के अंदर 1200 करोड़ रुपये का लेन-देन लंबित पड़ा हुआ था।

विज्ञापन


जाट आंदोलन के चलते फतेहाबाद में एहतियात के तौर पर प्रशासन ने मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक की शाखाओं को बंद करने के आदेश जारी किए गए। फतेहाबाद जिले में 95 ग्रामीण बैंक हैं। फतेहाबाद, टोहाना, रतिया, भट्टू, भूना में प्राइवेट बैंकों का स्टाफ बाहर से आता है जो मंगलवार को हिसार में कर्फ्यू के चलते फतेहाबाद नहीं पहुंच पाया। इससे प्राइवेट बैंक भी बंद रहे, जिसकी संख्या 20 के करीब है।
विज्ञापन


मंगलवार को जब लोग बैंकों में पहुंचे तो अन्य बैंकों में क्लीयरिंग न हो पाने के कारण चेक लेकर वापस लौट गए। फतेहाबाद के एसबीआई के ऊपर बना क्लीयरिंग हाउस तो खुला था, लेकिन जिले के बैंक प्रतिनिधियों के क्लीयरिंग हाउस में न पहुंच पाने के कारण चेकों का लेन देन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाजमंडी के व्यापारी दर्शन कुमार ने बताया कि उसकी समालखा से धान की पेमेंट आई थी, जो सोमवार को क्लीयर होनी थी लेकिन मंगलवार को भी क्लीयर नहीं हो पाई। इसी तरह अनाजमंडी का एक व्यापारी एचडीएफसी बैंक पहुंचा तो बैंक बंद होने के कारण उसे निराशा हुई। व्यापारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि उसने मंगलवार को ही पेमेंट जमीन के लिए जमा करवानी थी, लेकिन बैंक बंद होने के कारण उसे पेनल्टी लग सकती है।

108 एटीएम चौथे दिन भी बंद
सुरक्षा के चलते जिले के सभी 108 एटीएम मंगलवार चौथे दिन भी बंद रहे। बैंक बंद होने के कारण लोगों को एटीएम से उम्मीद बंधी थी। रविवार से सभी खाताधारक एटीएम के चक्कर लगाते रहे, लेकिन एटीएम बंद मिले। एकाध एटीएम खुला था तो उसमें पर्याप्त राशि नहीं थी। एटीएम बंद करने के आदेशों की अग्रणी बैंक प्रबंधक भी पुष्टि करते हैं।


इतनी शाखाएं इस बैंक की रही बंद:
एक्सिस बैंक-6
सहकारी बैंक-23
सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया-1
एचडीएफसी बैंक -6
आईसीआईसीआई बैंक-7
इंडोसिंड बैंक-1
ओबीसी-1
पंजाब एंड सिंध बैंक-2
एसबीआई-7
एसबीओपी-5
यूबीआई-3
यूको बैंको-1
ग्रामीण बैंक-23
पीएनबी बैंक-9
स्रोत : जिला अग्रणी बैंक

उपायुक्त के आदेश पर जिला के सभी बैंकों की ग्रामीण शाखाएं मंगलवार को बंद रखी गईं। शहर के प्राइवेट बैंकों का स्टाफ नहीं पहुंच पाने के कारण उन्हें बंद रखा गया था। एटीएम को सुरक्षा के दृष्टिगत बंद रखने के आदेश दिए हैं। आदेश आते ही खोल दिए जाएंगे।
 सीताराम सोनी, प्रबंधक, जिला अग्रणी पंजाब नेशनल बैंक फतेहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed