फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Balloon with Pakistan flag found in the fields of Bhuthan Kalan, sensation spread

Fatehabad News: भूथन कलां के खेतों में मिला पाकिस्तान का झंडा लगा गुब्बारा, फैली सनसनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Balloon with Pakistan flag found in the fields of Bhuthan Kalan, sensation spread
गांव भूथन कलां के खेत में मिला पाकिस्तान का झंडा लगा गुब्बारा। 
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित गांव भूथन कलां के खेतों में वीरवार देर शाम को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का लोगो लगा हुआ गुब्बारा मिला है। गुब्बारे के ऊपर पाकिस्तान का झंडा भी लगा हुआ है। इससे एकबारगी गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव भूथन कलां के किसान सुरेश कुमार के खेत में हवाई जहाजनुमा एक गुब्बारा फंसा हुआ मिला। ग्रामीणों के अनुसार यह गुब्बारा उड़ता हुआ यहां आया और इसके पीछे बंधी रस्सी खेत में फंस गई, जिसके बाद गुब्बारा यहां अटक गया। इस गुब्बारे पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का लोगो लगा हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर आए पुलिसकर्मियों ने गुब्बारे को कब्जे में लिया और ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस अब इस पड़ताल में जुट गई है कि यह गुब्बारा यहां कैसे आया। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या वास्तव में यह गुब्बारा पाकिस्तान से आया है, या यहीं पर इसको बनाया गया है। पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों का मानना है कि कई बार पाकिस्तान से उड़े सामान्य गुब्बारे भी सीमावर्ती भारतीय इलाकों में आ जाते हैं। मगर इस गुब्बारे के उड़ने के पीछे क्या उद्देश्य हैं, इसका पता अभी नहीं लग पाया है। सदर थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह ने बताया कि खेत में मिले गुब्बारे में कब्जे में ले लिया गया है। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करवाया गया है। आगामी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed