फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Awareness about cleanliness was raised through rangoli and posters.

Fatehabad News: मांगों के लिए 6 को धरना देंगे अध्यापक

Sun, 28 Sep 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 28 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Awareness about cleanliness was raised through rangoli and posters.
सम्मेलन को संबोधित करते जिला प्रधान राजपाल मित्ताथल। स्रोत : अध्यापक संघ
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की ओर से पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड उपप्रधान दलवंती ने की और संचालन खंड सचिव मुरारी लाल ने किया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रधान राजपाल मिताथल व जिला सचिव देसराज माचरा उपस्थित रहे। कन्वेंशन में निर्णय लिया गया कि अध्यापकों की मांगों को लेकर 6 अक्तूबर को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर शाम 3 बजे से 5 बजे तक धरना दिया जाएगा और उसके बाद शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


राजपाल मिताथल ने कहा कि संघ की पहली मांग सभी के लिए सार्वजनिक शिक्षा की व्यवस्था करना है। आवश्यकता अनुसार स्कूल खोले जाए और अध्यापकों से गैर शैक्षणिक कार्य न लिए जाएं। इस मौके पर राधेश्याम, राजेश, पूजा नागपाल, मोहन सिंह, भट्टूकलां प्रधान सतपाल ढाका, भूना प्रधान दलबीर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मांगें उठाईं बैठक में

- शिक्षा के लिए जीडीपी का 6 प्रतिशत, केंद्रीय बजट का 10 प्रतिशत और राज्य बजट का 30 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च किया जाना चाहिए।

-सभी अध्यापकों को समान वेतन भत्ते व अन्य सुविधाएं मिलनी चाहिए।

-2 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर अतिथि, कप्यूटर टीचर, एचकेआरएन,आरोही स्कूल के अध्यापक, केजीबीवी के अध्यापक और वोकेशनल अध्यापकों को नियमित किया जाए।

-प्राथमिक अध्यापकों का वेतन 39900 , पीटीआई 44900 से शुरू किया जाए। स्वीकृत पदों पर अस्थाई भर्ती ना की जाए।

बैकलॉग पूरा किया जाए। हरियाणा के अध्यापकों के लिए अलग से वेतन आयोग का गठन किया जाए।

वेतन आयोग लागू होने तक 5 हजार मासिक अंतरिम सहायता के रूप में दिए जाएं। पुरानी पेंशन नीति लागू की जाए। कम्यूटेशन वापस लेने की अवधि 10 वर्ष की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed