{"_id":"655f900fb73800fd670da118","slug":"attempt-to-develop-dayal-singh-complex-along-with-chandrawal-minor-on-kulan-road-failed-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-8786-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कुलां रोड पर चंद्रावल माइनर के साथ-साथ दयाल सिंह कॉम्प्लेक्स विकसित करने का प्रयास विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कुलां रोड पर चंद्रावल माइनर के साथ-साथ दयाल सिंह कॉम्प्लेक्स विकसित करने का प्रयास विफल
विज्ञापन
भूना में कुलां रोड पर अवैध निर्माण गिराते हुए जेसीबी चालक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूना। नगर योजनाकार विभाग की टीम ने वीरवार को कुलां रोड पर चंद्रावल माइनर के साथ अवैध तरीके से काटी गई कॉलोनी में अवैध निर्माण को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त करवा दिया। सरदार दयाल सिंह कॉम्प्लेक्स कॉलोनी में मिट्टी की बनाई गई सड़क के बीचोंबीच खुदाई कर दी गई और आवागमन पूरी तरह से बाधित किया गया।
डीटीपी गुंजन वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई जबकि ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रणबीर सिंह धानिया की देखरेख में अवैध कॉलोनी में निर्माण गिराए गए। थाना प्रभारी शादीराम के नेतृत्व में सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। नगर योजनाकार विभाग की कार्रवाई के बाद दूसरे कॉलोनाइजरों में भी खलबली मची रही। सरदार दयाल सिंह कॉम्प्लेक्स कॉलोनी में दुकानों के लिए कुछ प्लाॅट धारकों द्वारा बनाई गई डीपीसी व कई निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करने से आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। डीटीपी गुंजन वर्मा ने बताया कि कुलां रोड पर गैर कानूनी ढंग से करीब तीन एकड़ जमीन में कॉलोनाइजरों द्वारा अवैध काॅलोनी विकसित की हुई थी। इस कॉलोनी में कई लोगों द्वारा किए गए अवैध निर्माण को गिराने का अभियान चलाया गया। विभागीय टीम ने डीपीसी, अर्ध पक्का रोड और निर्माणाधीन मकानों को बुलडोजर के माध्यम से हटाया।
उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनी विकसित करना और उसमें निर्माण करना गैरकानूनी कार्य है और इसकी इजाजत किसी को नहीं है। सरकार की हिदायतानुसार अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर विकसित नहीं होने दी जाएगी। जुलाई 2022 से पहले जो अवैध कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं और उनमें अधिकतर निर्माण हो चुका है, वह सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार वैध की जा चुकी है। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने कई लोगों को नोटिस भी जारी किए हैं। इस मौके पर जेई संदीप कुमार, क्षेत्रीय निरीक्षक पुष्पा, सहायक सुरेश कुमार, पटवारी रामकिशन, संदीप कुमार, कर्मवीर सिंह आदि मौजूद थे।