फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Attacked with a brick, stabbed in the stomach with a broken liquor bottle, paraded around with a turban tied around his neck until he died

Fatehabad News: ईंट से किया हमला, पेट में घोंपा शराब की टूटी बोतल, मरने तक गले में साफा बांधकर घुमाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Attacked with a brick, stabbed in the stomach with a broken liquor bottle, paraded around with a turban tied around his neck until he died
रतिया (फतेहाबाद)। गांव खाई में 20 मई की रात को मैकेनिक देवीलाल की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही 29 वर्षीय संदीप व 25 वर्षीय सुनील को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने देवीलाल के साथ इकट्ठे बैठकर शराब पी। इस दौरान तीनों का आपस में झगड़ा हो गया। इसके बाद संदीप और सुनील ने देवीलाल के ऊपर ईंट से हमला कर दिया और सिर पर शराब की बोतल भी मार दी। बोतल टूटने के बाद उससे देवीलाल के पेट पर हमला कर दिया, जिससे देवीलाल की मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने देवीलाल के गले में साफा बांधकर घुमाया, जब देखा कि देवीलाल की मौत हो गई है तो दोनों वहां से भाग गए। सदर थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, यहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल में भेज दिया गया।
विज्ञापन

देवीलाल की हत्या के मामले में पुलिस व परिजनों को संदीप और सुनील की गिरफ्तारी से पहले देवीलाल की हत्या का शक उसके दो अन्य दोस्तों पर था। मृतक देवीलाल के भाई सेठी ने भी शिकायत में दो अन्य दोस्त के साथ बैठकर शराब पीने की बात भी बताई थी। इसके चलते ही पुलिस ने पहले देवीलाल के दो अन्य दोस्तों मांगू और निक्का को पूछताछ के लिए लेकर आई। इन दोनों ने बताया कि उन्होंने देवीलाल के साथ बैठकर ठेके के पास शराब पी थी। मगर थोड़ी देर बाद देवीलाल उन्हें घर जाने की बात कहकर वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को गांव के सीसीटीवी से देवीलाल के शराब ठेके से जाने की फुटेज मिली। इसके बाद पुलिस ने गांव में पूछताछ की तो पता चला कि मांगू और निक्का के साथ शराब पीने के बाद देवीलाल ने थोड़ी दूर खेतों में अपने दो अन्य दोस्तों सुनील व संदीप के साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद पुलिस ने गांव में दोनों युवकों की तलाश की तो दोनों गांव से गायब थे। इसके बाद पुलिस ने दो टीमों को दोनों की तलाश में लगाया और संदीप और सुनील को राउंडअप किया। थोड़ी सी सख्ती के बाद ही दोनों युवकों ने देवीलाल की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

कोट

गांव खाई में देवीलाल की हत्या के मामले में दो आरोपी सुनील व संदीप को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने शराब पीने के दौरान झगड़े के बाद वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। दोनों को हिसार जेल भेज दिया गया है।
-ओमप्रकाश, प्रभारी, सदर थाना रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed