फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Atal Janani Vahini Seva : Pregnant will get ambulance service from checkup to delivery

अटल जननी वाहिनी सेवा ः गर्भवती को चेकअप से लेकर डिलिवरी तक मिलेगी एंबुलेंस सेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Atal Janani Vahini Seva : Pregnant will get ambulance service from checkup to delivery
सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंची एंबुलेंस। - फोटो : Fatehabad
स्वास्थ्य विभाग अटल जननी वाहिनी सेवा शुरू करने जा रहा है। गर्भवती को सरकारी अस्पताल में आने के लिए धक्के खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्पताल आना है तो उसे सिर्फ एंबुलेंस कंट्रोल रूम में फोन करना होगा। एंबुलेंस घर पर पहुंचेगी और उसे अस्पताल लेकर जाएगी। यहां पर जांच करवाने के लिए उसे वापस घर छोड़कर आएगी। ये ही नहीं डिलिवरी होने के बाद उसे वापस घर पर छोड़कर आएगी। यहां तक कि शिशु को भी एक साल तक अस्पताल लेकर आने और छोड़कर आने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अटल जननी वाहिनी सेवा के लिए जिले को सात नई एंबुलेंस मिली हैं। हालांकि अभी योजना कब शुरू होती है ये तय नहीं है। स्वास्थ्य विभाग जिलों को एंबुलेंस पहुंचा रहा है। बताया जा रहा है कि सभी जिलों में एंबुलेंस पहुंचने के बाद ये सेवा शुरू होगी। स्वास्थ्य विभाग गर्भवती को एंबुलेंस सेवा दे रहा है। लेकिन ये सुविधा सिर्फ डिलिवरी के समय मिल रही है। डिलिवरी से पहले एंबुलेंस गर्भवती को लेकर आती है और डिलिवरी होने के बाद वापस छोड़कर आती है। लेकिन इसके लिए नियम लागू कर रखे हैं। नार्मल डिलिवरी में गर्भवती को तीन दिन तक अस्पताल में रुकना जरूरी है, इसके अलावा सिजेरियन डिलिवरी में सात दिन तक अस्पताल में रुकना होता है।
विज्ञापन

जिले में एंबुलेंसों की संख्या होगी 25, लेकिन कम है कॉल
स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद के पास अब एंबुलेंसों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। 18 एंबुलेंस पहले विभाग के पास है। अहम बात यह है कि एंबुलेंसों के हिसाब से कंट्रोल रूम में कॉल कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए क्या है स्थिति
नागरिक अस्पताल : 3
सीएचसी : 5
पीएचसी : 18
अर्बन पीएचसी : 3
जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर डिलिवरी : 18 हजार (प्रति वर्ष)
एंबुलेंसों की संख्या : 25
कोट
गर्भवती को सुविधा देने के लिए जिले को सात नई एंबुलेंस मिली है। गर्भवती को नियमित जांच से लेकर डिलिवरी तक और उसके बाद घर छोड़ने की सुविधा मिलेगी। गर्भवती को किसी तरह की परेशान न हो, इसलिए स्वास्थ्य विभाग ये सुविधा दे रहा है।
- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed