{"_id":"6665fb4dde035989ca0b6966","slug":"asking-for-money-from-acquaintances-by-putting-dp-on-whatsapp-sp-issued-advisory-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-117763-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: व्हाट्सएप पर डीपी लगाकर परिचितों से मांगे जो रहे रुपये, एसपी ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: व्हाट्सएप पर डीपी लगाकर परिचितों से मांगे जो रहे रुपये, एसपी ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन
एसपी आस्था मोदी।
फतेहाबाद। साइबर ठगों ने अब सोशल मीडिया पर नए तरीके ठगी शुरू कर दी है। ठग खुद के नंबर पर दूसरे की व्हाट्सएप डीपी लगाकर संबंधित के परिचितों से पैसे मांग रहे हैं। सिर्फ डीपी देखकर कई बार परिचित इन ठगों के झांसे में आ रहे हैं और राशि ट्रांसफर भी कर रहे हैं। इसलिए लोगों का सतर्क रहने की जरूरत है। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने इसको लेकर एडवाइजरी भी जारी की है।
एसपी ने बताया कि व्हाट्सएप के जरिए कई बार आपके परिचित की तस्वीर लगा कर, साइबर अपराधी आपको मैसेज भेजते हैं और यह बताते हैं कि वह किसी जरूरी मीटिंग में हैं और कुछ पैसे की जरूरत है, क्योंकि वह मीटिंग में बात नहीं कर पाएगा इसलिए उनके अकाउंट में ही पैसे भेजे। इस दौरान वे यह भी बताते हैं कि यह नंबर भी उन्हीं का है। चूंकि प्रोफाइल फोटो में आपके परिचित की तस्वीर रहती है तो आप आनन-फानन में पैसे डाल देते हैं।
ठगी से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
1. आपके किसी परिचित का प्रोफाइल फोटो लगाकर अगर आपसे कोई पैसों की मांग करता है तो आप तुरंत सतर्क हो जाए। क्योंकि कोई भी व्यक्ति संकट के समय मैसेज भेज कर मदद नहीं मांगेगा।
विज्ञापन
- अगर आपका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हुआ है तो आपको तुरंत ही अपना व्हाट्सएप रिसेट करना है। इसके बाद आपको व्हाट्सएप में दोबारा पहले जैसे ही लॉगिंग करना पडेगा। इसके बाद आपके अकाउंट पर ओटीपी आएगा और अपराधी द्वारा हैक किया हुआ अकाउंट लॉग आउट हो जाएगा। वह आपको जल्द से जल्द करना है सबसे पहले आपको यह ध्यान रखना है कि व्हाट्सएप बिना आपकी अनुमति कोई भी ओटीपी नहीं भेजता है। अगर ऐसा कोई भी ओटीपी आता है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए।
- व्हाट्सएप पर अगर आपसे कोई भी करीबी बनकर मदद मांग रहा है तो सबसे पहले उसे कॉल कीजिए और किसी ओटीपी को जानकारी नहीं दीजिए।
- किसी भी प्रकार की वित्तीय या ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा अपनी शिकायत साइबर क्राइम थाना या आपके संबंधित थाना में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दें।