Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ASI shot dead

एएसआई की गोली लगने से मौत

Wed, 10 Jun 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
ASI shot dead
हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर जाखल के कड़ैल बैरियर नाके पर तैनात पंजाब पुलिस के एक एएसआई कृष्णदेव सिंह (47) की संदिग्ध परिस्थितियों में खुद की स्टेनगन से निकली गोली लगने से मौत हो गई। स्टेनगन की गोली एएसआई की गर्दन से सिर पर लगी। घटना के कारणों का कोई पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले में यह भी जांच कर रही है यह आत्महत्या है या फिर एक हादसा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही समूचे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जाखल पुलिस थाना प्रभारी इंद्रजीत सहित मूनक पुलिस थाना के डीएसपी बूटा सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। पंजाब पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया। जिसके बाद अकस्मात गोली चलने का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव ले जाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरियाणा पंजाब सीमा पर जाखल के कड़ेल बैरियर पर लॉकडाउन के कारण पंजाब पुलिस की ओर से नाका लगाया हुआ था। मंगलवार को ही खनौरी पुलिस थाना से बदलकर एएसआई कृष्ण देव सिंह को यहां नाके पर तैनात किया गया था। जाखल के साथ लगते लहरागागा के गांव शेखूवास निवासी 47 वर्षीय कृष्ण देव सिंह यहां पर अपने दो अन्य पुलिस के साथियों के साथ बुधवार सुबह ड्यूटी दे रहा था। इसी दौरान सुबह 8 बजे ड्यूटी पर तैनात कृष्ण देव सिंह नाके के पास एक प्लॉट में बने शौचालय में गया। जहां कुछ ही देर बाद अंदर से गोली चलने की आवाज आई। नाके पर तैनात अन्य पुलिस कर्मियों ने उसी समय दौड़कर जब वहां देखा तो कृष्ण देव सिंह खून से लथपथ जमीन पर गिरा पड़ा था। पुलिस कर्मियों ने घटना की जानकारी तुरंत मूनक पुलिस थाना में दी। एएसआई गुरमीत सिंह, एएसआई कुलविंदर सिंह, डीएसपी बूटा सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम हेतू ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी बूटा सिंह ने कहा कि एएसआई कृष्ण देव सिंह को गोली लगने से मौत हुई है। यह मामले की जांच कर रहे हैं। कारणों का भी पता लगाने के प्रयास हैं। फिलहाल अकस्मात मौत होने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की पूरी जांच के बाद ही कुछ तथ्य सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed