फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Arrivals at 2.44 lakh quintals, procurement at only 21,000 quintals; mounting pressure on mandis

Fatehabad News: आवक 2.44 लाख क्विंटल, खरीद सिर्फ 21 हजार क्विंटल, मंडियों में बढ़ा दबाव

Tue, 06 Oct 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 06 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Arrivals at 2.44 lakh quintals, procurement at only 21,000 quintals; mounting pressure on mandis
गांव धारसूल मंडी में पड़ा धानसंवाद
फतेहाबाद/रतिया/भट्टूकलां। जिले की मंडियों में धान की आवक बढ़ने के साथ खरीद की गति धीमी है। अब तक 2,44,671 क्विंटल धान पहुंच चुका है जबकि 21,650 क्विंटल की खरीद हुई है। इस तरह 2,23,021 क्विंटल धान मंडियों में पड़ा है।
विज्ञापन

नमी के कारण जाखल और धारसूल कलां में खरीद शुरू नहीं हुई। भट्टूकलां में मंगलवार से खरीद शुरू हुई है। रतिया अनाजमंडी में सबसे अधिक 83,050 क्विंटल धान पहुंच चुका है। यहां मंगलवार को एक ही दिन में 32,360 क्विंटल की आवक दर्ज हुई। इससे मंडी में धान का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन

भूना मंडी में 62,757 क्विंटल और टोहाना मंडी में 30,770 क्विंटल धान पहुंचा है। टोहाना में अब तक 9,490 क्विंटल धान का उठान हो सका है। भट्टूकलां अनाजमंडी में अब तक 9,440 क्विंटल धान की आवक हुई है। प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार जिले की मंडियों में कुल 2,44,671 क्विंटल धान पहुंच चुका है जबकि 21,650 क्विंटल की खरीद दर्ज हुई है। इससे बड़ी मात्रा में धान मंडियों में खुले में पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवक बढ़ने के साथ मंडियों में जगह की समस्या भी बढ़ सकती है। धान की आवक लगातार बढ़ रही है। ऐसे में खरीद और उठान की गति नहीं बढ़ी तो आने वाले दिनों में मंडियों में धान का जमाव बढ़ सकता है। रोजाना अधिक आवक वाली मंडियों में दबाव ज्यादा बनने की आशंका है। किसानों को इंतजार करना पड़ सकता है। प्रशासन के सामने खरीद के साथ मंडियों से धान का उठान तेज करना भी चुनौती रहेगी।
---
भट्टूकलां मंडी में धान की खरीद शुरू
भट्टूकलां। अनाज मंडी में मंगलवार को पूर्व विधायक दुड़ाराम ने धान की खरीद शुरू करवाई। मार्केट कमेटी सचिव निशांत ने बताया कि पहले दिन 117 टोकन काटे गए और करीब 6 हजार क्विंटल धान की आवक हुई। हैफेड ने 2,358 क्विंटल धान 2,461 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा। दुड़ाराम ने कहा कि किसानों को खरीद, तौलाई और उठान में परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
----
फतेहाबाद में कटे 316 किसानों के गेट पास
फतेहाबाद की नई व पुरानी अनाज मंडी में मंगलवार को दूसरे दिन हैफेड ने धान की खरीद की। मंडी में करीब 15 हजार क्विंटल धान पहुंचा और 316 किसानों के गेट पास काटे गए। सोमवार की तुलना में मंगलवार को धान की आवक बढ़ी। हालांकि, किसानों को गेट पास कटवाने में अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही किसान धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर मंडी पहुंचने लगे। आवक बढ़ने के साथ मंडी में फसल के ढेर भी बढ़ते गए।
----
नमी के कारण खरीद में हो रही है देरी
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कुशलपाल बूरा ने बताया कि जिले में नमी के कारण धान की खरीद में देरी हो रही है। ऐसे में किसानों को चाहिए कि वे अनाजमंडी में फसल लाने से पहले ही धान को अच्छे से सुखा कर लाएं ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

-------
फोटो- फोटो 41
सीधी ट्रॉली से धान लेने पर 51 हजार रुपये जुर्माना
रतिया। शहरी राइस मिलर एसोसिएशन रतिया की बैठक मंगलवार को एमआर जिंदल राइस मिल में प्रधान मनोज जिंदल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तय किया गया कि कोई भी मिलर सीधे ट्रॉली से धान अपने शेलर में नहीं लेगा। उल्लंघन करने पर 51 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा और राशि गोशाला के नाम दी जाएगी। एसोसिएशन ने मंडी से खरीदे जाने वाले धान का सभी मिलरों में समान वितरण करने का फैसला लिया। प्रत्येक मिलर को पहले 2,000 मीट्रिक टन तक धान दिया जाएगा। 17 प्रतिशत तक नमी वाली एफएक्यू गुणवत्ता की धान ही खरीदी जाएगी। आवंटन में पक्षपात होने पर एसोसिएशन प्रशासन के समक्ष शिकायत करेगी। बैठक में संदीप गोयल, राज कुमार सिंगला, श्रीपाल जिंदल, दर्शन गर्ग, सुरेश जिंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed