फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Arrested in the murder of disabled wife sent the accused husband to jail

Fatehabad News: दिव्यांग पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पति को जेल भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Arrested in the murder of disabled wife sent the accused husband to jail
रतिया में दिव्यांग पत्नी के हत्या आरोपी पति हरभेज सिंह को अदालत में पेश करने ले जाते पुलिसकर्मी
रतिया। गांव लधुवास में चरित्र पर शक के चलते दिव्यांग पत्नी के सिर पर ईंट से वार कर निर्मम तरीके से हत्या करने के मामले में हत्या आरोपी पति हरभेज सिंह को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया। पुलिस ने हत्यारोपी पति से वारदात में प्रयुक्त ईंट और साइकिल को भी उसके घर से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में हत्या आरोपी हरभेज सिंह ने बताया है कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के उसके मायके पक्ष के एक रिश्तेदार से अवैध संबंध थे। बुधवार रात को भी उसकी पत्नी का उक्त रिश्तेदार आया हुआ था। उसे लगा कि उक्त रिश्तेदार को उसकी पत्नी ने ही बुलाया है। इसी शक के चलते उसने अपनी पत्नी को एक कमरे में बुलाकर इस बारे में बात की तो उसकी कहासुनी हो गई। वह अपनी पत्नी को पकड़ कर घर से बाहर ले आया और बात बढ़ने पर घर के बाहर पड़ी ईंट से उसके सिर और मुंह पर कई वॉर करके उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। इसके बाद वीरपाल कौर के गले में रस्सी डालकर साइकिल से खींचता हुआ घर से थोड़ी दूर बनी चौपाल में एक कमरे की खिड़की से बांध दिया और साइकिल लेकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed