फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Arrested accused of attempt to murder hotel owner, sent to jail

होटल मालिक की हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Arrested accused of attempt to murder hotel owner, sent to jail
रतिया। शहर थाना पुलिस ने होटल मालिक की हत्या के प्रयास के आरोप में गांव मुंशीवाली निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में बीती 3 जून को वार्ड एक निवासी यशपाल की शिकायत पर उसके भाई लखनपाल पर जानलेवा हमला के आरोप में केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में सोनू, रमनदीप व दो अन्य आरोपियों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने, गंभीर चोट पहुंचाने, जान से मारने की धमकी, हत्या प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। शिकायत में यशपाल ने बताया था कि उसका फतेहाबाद रोड स्थित नहर के पास खन्ना नाम से ढाबा है। 3 जून की शाम को दो युवक दुकान पर आए शराब लाकर देने के लिए कहने लगे। मना करने पर उससे व उसके भाई से झगड़ा किया। कुछ देर बात अपने साथियों के साथ आ गए। उन्होंने उसका, उसके भाई लखनपाल व पिता ओम प्रकाश का रास्ता रोक लिया और मारपीट करने लगे। उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed