{"_id":"64777776f9de89aa270e89d5","slug":"arrangement-improved-in-divyang-medical-camp-tent-installed-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-160-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दिव्यांग मेडिकल कैंप में सुधरी व्यवस्था, लगाया टेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दिव्यांग मेडिकल कैंप में सुधरी व्यवस्था, लगाया टेंट
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कैंप का निरीक्षण करते हुए मनोचिकित्सक डॉ.गिरीश।
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में बुधवार को दिव्यांगों के प्रमाण पत्र को लेकर मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप में टोहाना, भट्टूकलां, फतेहाबाद, रतिया, जाखल से दिव्यांग मेडिकल के लिए पहुंचे। कैंप को लेकर इस बार अस्पताल प्रशासन की तरफ से व्यवस्था सुधारी गई।
दिव्यांगों के बैठने के लिए टेंट लगाकर कुर्सियों की व्यवस्था की गई। इसके अलावा कूलर भी लगाए गए। ओपीडी कक्षों के बाहर भी व्यवस्था की गई। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन के लिए भी स्पेशल काउंटर लगाया गया। कैंप में करीब 130 दिव्यांगों का मेडिकल परीक्षण किया गया।
अस्पताल में लगाए गए दिव्यांग मेडिकल कैंप में भट्टूकलां की संस्था खुशी एक उम्मीद के सहयोग से ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई। इसके अलावा अस्पताल में आए दिव्यांगों व अन्य मरीजों को तरबूज भी बांटा गया।
विज्ञापन
कोट
दिव्यांग प्रमाण पत्र को लेकर लगने वाले मेडिकल कैंप में किसी को दिक्कत न आएं इसको लेकर प्रयास रहता है। व्यवस्था में बहुत सुधार हुआ है। अगर किसी को फिर भी कोई दिक्तत आ रही है तो वह संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकता है।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन