{"_id":"6572ce99d803b3391f0bf505","slug":"armed-youth-entered-house-with-intention-of-theft-in-fatehabad-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: चोरी के इरादे से हथियार बंद युवक घर में घुसे युवक; लोगों ने दो लोगों को दबोचा, पुलिस को किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: चोरी के इरादे से हथियार बंद युवक घर में घुसे युवक; लोगों ने दो लोगों को दबोचा, पुलिस को किया विरोध
Fri, 08 Dec 2023 01:36 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:36 PM IST
सार
फतेहाबाद में लगातार चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस कड़ी में जवाहर चौक पर एक घटना सामने आई है। जिसमें कुछ हथियार बंद युवक घर में घुस गए। लेकिन वह चोरी करने में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फतेहाबाद के जवाहर चौक में शादी राम घी वाली गली में वीरवार देर रात करीब 11 बजे चोरी के इरादे से मोटरसाइकिलों पर आए हथियार बंद युवकों ने घरों में घुसकर चोरी का प्रयास किया। लोगों ने शोर मचाया तो युवक भाग निकले और दो को काबू कर लिया गया। युवक अपना एक मोटरसाइकिल भी मौके पर छोड़ गए। लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। काफी देर बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने हंगामा किया और पुलिस की गाड़ी का घेराव कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस अधिकारियों को खरीखोटी सुनाई और कहा कि मेन बाजार में गश्त कहां है अगर है तो दिखाएं। करीब 20 मिनट तक पुलिस अधिकारियों व लोगों के बीच बहसबाजी चलती रही। मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश और बस स्टैंड चौकी इंचार्ज संजय ने समझाया और इसके बाद मौके पर पकड़े गए दोनों युवकों को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
गली निवासी रणजीत ने बताया कि वीरवार रात को 5-6 युवक रॉड आदि लेकर उनके घर में घुस आए। उनके घर के आंगन में शैड डाल रखा है। उस पर किसी के कूदने की आवाज आई तो उन्होंने लॉबी का गेट खोलकर देखा तो युवकों ने सिलेंडर उठा रखा था और हाथ में रॉड थी। उन्होंने तुरंत लॉबी का गेट बंद कर चोर-चोर का शोर मचा दिया। जिस पर पूरा मोहल्ला वहां एकत्रित हो गया और युवक भागने लगे तो दो को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि करीब 15 मिनट तक वे डायल 112 को बुलाते रहे, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला।
विज्ञापन
एसएचओ को बुलाने पर अड़े लोग
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक करीब करीब आधा घंटा बाद पुलिस पहुंची तो उन्होंने एसएचओ को मौके पर बुलाने की बात कही। मौके पर मौजूद लोगों ने एसएचओ और चौकी प्रभारी को कहा कि शहर का जवाहर चौक मेन बाजार है लेकिन गश्त नहीं है। चौकी इंचार्ज संजय ने कहा कि सिविल वर्दी में पुलिस टीम पैदल गश्त करती है। गलियों में भी गश्त करवाई जा रही है। गश्त बढ़ाई जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और पकड़े गए युवकों को टीम अपने साथ ले गई।