{"_id":"64417d7999d2689f1a01e7a5","slug":"arhtiyas-sent-legal-notice-to-procurement-agencies-for-not-loading-wheat-in-48-hours-fatehabad-news-c-21-1-111677-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 48 घंटे में गेहूं लदान नहीं होने पर आढ़तियों ने खरीद एजेंसियों को भेजा लीगल नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 48 घंटे में गेहूं लदान नहीं होने पर आढ़तियों ने खरीद एजेंसियों को भेजा लीगल नोटिस
Thu, 20 Apr 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
टोहाना में लदान न होने से गेहूं की बोरियों से अटी पड़ी अनाज मंडी।
टोहाना। अनाज मंडी में गेहूं लदान की गति धीमी होने के चलते अनाज मंडी के आढ़तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब मंडी के आढ़तियों ने खरीद एजेंसियों को लीगल नोटिस देकर 48 घंटे में लदान न करने पर जवाब मांगा है। नोटिस के अनुसार लदान गति धीमी होने से गेहूं का वजन घटता है, जिससे आढ़ती को नुकसान उठाना पड़ता है। नोटिस में कहा गया है कि लदान सही समय पर नहीं होने के चलते जो भी नुकसान होगा, उसके लिए खरीद एजेंसी हरियाणा वेयर हाउस व हैफेड जिम्मेदार होंगे।
टोहाना कोर्ट के अधिवक्ता रजत गिल के माध्यम से अनाज मंडी के व्यापारियों ने गेहूं खरीद करने वाली एजेंसी हैफेड व हरियाणा वेयरहाउस को लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में बताया गया है कि एजेंसी द्वारा गेहूं की खरीद किए 48 घंटे से अधिक समय हो गया है, लेकिन लदान नहीं किया गया है। लदान नहीं होने के चलते होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी खरीद एजेंसी की होगी। जानकारी के अनुसार खरीद एजेंसियों द्वारा एक सप्ताह पहले खरीद की गई थी। उस गेहूं का भी लदान नहीं हो पाया है, जिसके चलते आढ़तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अनाज मंडी में लदान गति धीमी होने के मामले में मैनेजर से पूछताछ की जाएगी। हमारी एजेंसी द्वारा 40 प्रतिशत लदान किया जा चुका है, फीफो बेस पर लदान किया जाएगा।
विज्ञापन
-जितेंद्र नाडा, डीएम, हरियाणा वेयर हाउस फतेहाबाद
फीफो बेस से लदान करवाया जा रहा है ताकि किसी को कोई दिक्कत न आए। टोहाना मामले में मैनेजर से रिपोर्ट ली जाएगी।
-राजेश कुमार, डीएम हैफेड, फतेहाबाद