Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Another opportunity for eligible voters missed during the SIR to get their names added

Fatehabad News: एसआईआर में छूटे पात्र मतदाताओं को नाम जुड़वाने का एक और अवसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Another opportunity for eligible voters missed during the SIR to get their names added
फतेहाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान प्रारूप मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं करा सके पात्र नागरिकों को अब एक और अवसर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरे (एएसडीडी) के रूप में चिह्नित मतदाताओं को गणना फॉर्म जमा करवाकर अंतिम मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने की सुविधा दी है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि जिन मतदाताओं के गणना फॉर्म वापस नहीं मिले थे और इस कारण उनके नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके वे अपने वर्तमान सामान्य निवास स्थान के निर्वाचन पंजीयन अधिकारी (ईआरओ) या सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी (एईआरओ) के पास भरा हुआ गणना फॉर्म (एनेक्शर-ए) जमा करवा सकते हैं। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) भी मतदाताओं को यह फॉर्म उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतदाता अपने पुराने मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) नंबर की मदद से ईसीआईनेट ऐप या वेबसाइट से भी फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। जिन मतदाताओं के निवास स्थान में बदलाव नहीं हुआ है वे स्वहस्ताक्षरित गणना फॉर्म के साथ एनेक्शर-बी भी जमा करवा सकते हैं। इसमें उन्हें पहले गणना फॉर्म जमा नहीं कर पाने का कारण बताना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि एनेक्शर-बी सहित फॉर्म ईआरओ, एईआरओ या बीएलओ के पास स्वयं अथवा परिवार के किसी सदस्य के माध्यम से जमा करवाया जा सकता है। इसके अलावा ईसीआईनेट पर ई-साइन के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
---------
स्थान बदलने वाले मतदाताओं के लिए अलग व्यवस्था
जिले या राज्य के भीतर अपना निवास स्थान बदल चुके मतदाताओं को एनेक्शर-सी के साथ नए पते और विधानसभा क्षेत्र का विवरण देना होगा। इसके साथ निवास प्रमाणपत्र भी जमा करवाना होगा। ऐसे मतदाताओं को फॉर्म-8 भरने की आवश्यकता नहीं है। वे नए क्षेत्र के ईआरओ या एईआरओ के पास आवेदन जमा करवा सकते हैं। मतदाता ईसीआई वेबसाइट या ईसीआईनेट ऐप पर बुक ए कॉल विद बीएलओ सुविधा के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं। बेघर व्यक्तियों के मामले में दस्तावेज उपलब्ध न होने पर बीएलओ की क्षेत्रीय सत्यापन रिपोर्ट को निवास प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा।
---------
जांच के बाद मिलेगा पुराना ईपीआईसी नंबर
उपायुक्त ने बताया कि ईआरओ द्वारा मतदाता पंजीकरण नियमावली, 1960 के नियम 21(1) के तहत पात्रता और निवास का सत्यापन किया जाएगा। आवेदन स्वीकृत होने पर संबंधित मतदाता का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा और उसे एसआईआर से पहले वाला ईपीआईसी नंबर ही आवंटित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं ने नया पंजीकरण करवाने के लिए पहले ही फॉर्म-6 जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा गणना फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।

---------
पात्र मतदाता जल्द जमा करवाएं फॉर्म
जिला निर्वाचन अधिकारी ने एएसडीडी सूची में शामिल सभी पात्र नागरिकों से जल्द से जल्द बीएलओ या निर्वाचन पंजीयन अधिकारी के पास गणना फॉर्म जमा करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन सोशल मीडिया, समाचार पत्रों, मुनादी, लाउडस्पीकर और प्रचार वाहनों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा है। बेघर बस्तियों तक भी जानकारी पहुंचाई जा रही है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed