{"_id":"5f4950018ebc3e3d04403c77","slug":"another-death-in-the-district-from-corona-fatehabad-news-rtk570934741","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जिले में एक और मौत, टोहाना निवासी बुजुर्ग महिला ने गुडग़ांव में तोड़ा दम, 24 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जिले में एक और मौत, टोहाना निवासी बुजुर्ग महिला ने गुडग़ांव में तोड़ा दम, 24 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 24 नए मरीज सामने आए जबकि टोहाना में एक और कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत का समाचार है। इसके साथ ही जिले में कोरोना के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस मामले में खुलकर फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं। फतेहाबाद जिले में शुक्रवार शाम तक कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 850 हो गया है। जिले में 24 नए मरीज मिलने की पुष्टि डिप्टी सीएमओ डा. हनुमान ने की है।
जानकारी अनुसार टोहाना शहर के मॉडल टाउन निवासी 85 वर्षीय वृद्ध महिला कुछ दिन पूर्व परिवार सहित चंडीगढ़ से आई थी जिसके बाद उसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे । इस रिपोर्ट में बुजुर्ग महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। परिवार के लोगों ने उसे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के अंतिम संस्कार को लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर हरविंदर सागु ने बताया कि सूचना मिली है कि मॉडल टाउन निवासी 85 वर्षीय वृद्ध महिला की कोरोना वायरस के चलते मौत हुई है। फिलहाल पूरी रिपोर्ट आनी लंबित है जिसके बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
परिवार के पांच सदस्य मिले कोरोना पॉजिटिव
पिछले दिनों ड्यूटी के दौरान कोरोना पॉजिटिव हुए शहर थाना के पूर्व डिप्टी थाना प्रभारी के परिवार के भी पांच अन्य सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके दोनों बेटों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही थाना प्रभारी के बीघड़ रोड स्थित निवास को कंटेनमेंट जोन में डाला हुआ है और पूरे परिवार को आइसोलेट किया हुआ है। बीते दिन ही उनके परिवार के सैंपल लिए गए थे जो शुक्रवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए थे।